Breaking News
– फोटो : Amar Ujala
झारखंड की बाबानगरी देवघर में एक पुरानी इमारत भराभरा कर ढेर हो गई। जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के बीच देवघर में सीता होटल के समीप एक इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई।
