IMD Monsoon Weather Update; Rainfall Alert | Rajasthan MP UP Delhi NCR Kerala Delhi Forecast | UP में बारिश से 13 लोगों की मौत: गढ़वाल में बारिश के चलते आज चार धाम यात्रा रद्द रहेगी; आज 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Monsoon Weather Update; Rainfall Alert | Rajasthan MP UP Delhi NCR Kerala Delhi Forecast

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के गढ़वाल डिविजन में भारी बारिश के चलते आज चार धाम यात्रा रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण रुद्रप्रयाग गौरीकुंड नेशनल हाईवे-107 पर यातायात रोक दिया गया है। इससे पहले शनिवार (6 जुलाई) को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी।

इधर उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। रिलीफ डिपार्टमेंट के मुताबिक दो लोगों की मौत बिजली गिरने से, एक व्यक्ति की मौत डूबने से, जबकि तीन लोगों की मौत बारिश संबंधित घटनाओं में हुई।

वहीं असम के काजीरंगा नेशनल पार्क की बाढ़ में अब तक 114 जंगली जानवरों की जान चली गई है, जबकि 95 जानवरों को अब तक बचा लिया गया है। पार्क में शुक्रवार तक 77 जानवरों की जान गई थी। फिलहाल 34 जानवरों का इलाज चल रहा है जबकि 50 अन्य को इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।

आज 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने रविवार (7 जुलाई) के लिए पांच राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 17 राज्यों- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के नैनीताल में रामनगर रानीखेत में एक ब्रिज गिर गया।

उत्तराखंड के नैनीताल में रामनगर रानीखेत में एक ब्रिज गिर गया।

महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश के बीच गुजरती लड़की।

महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश के बीच गुजरती लड़की।

पश्चिम बंगाल के नदिया में शनिवार को भारी बारिश हुई।

पश्चिम बंगाल के नदिया में शनिवार को भारी बारिश हुई।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रुद्रप्रयाग गौरीकुंड नेशनल हाईवे-107 पर लैंडस्लाइड हो गया।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रुद्रप्रयाग गौरीकुंड नेशनल हाईवे-107 पर लैंडस्लाइड हो गया।

पंजाब के पटियाला में शनिवार को भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया।

पंजाब के पटियाला में शनिवार को भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया।

असम के मोरीगांव में अब भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

असम के मोरीगांव में अब भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

उत्तराखंड के चमौली में भारी बारिश के बाद अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

उत्तराखंड के चमौली में भारी बारिश के बाद अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

असम के गुवाहाटी में भी बाढ़ का असर दिख रहा है। यहां 4-5 फीट तक पानी भर गया है।

असम के गुवाहाटी में भी बाढ़ का असर दिख रहा है। यहां 4-5 फीट तक पानी भर गया है।

असम के कामरूप के हाजो में बाढ़ के पानी में तैरता हाथी।

असम के कामरूप के हाजो में बाढ़ के पानी में तैरता हाथी।

आगे कैसा रहेगा मौसम…

  • 8 जुलाई को तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  • 8 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने का अनुमान है।

अब राज्यों के मौसम का हाल पढ़िए…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में गिरेगा पानी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में जटाशंकर झरना और शिवपुरी में भदैया कुंड झरना भारी बारिश के कारण फूट गया। श्योपुर में बाढ़ आ गई है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में जटाशंकर झरना और शिवपुरी में भदैया कुंड झरना भारी बारिश के कारण फूट गया। श्योपुर में बाढ़ आ गई है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। श्योपुर में बाढ़ आ गई है। राजस्थान के कोटा और बारां से संपर्क टूट गया है। छतरपुर के श्री जटाशंकर धाम का झरना और शिवपुरी में भदैया कुंड का झरना फूट गया। शनिवार (6 जुलाई) ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 7 जुलाई को सिस्टम फिर से स्ट्रॉन्ग होगा। इससे 8 जुलाई से भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, आज 32 जिलों में भारी बारिश अलर्ट; कई शहरों में उफान पर गंगा-गंडक

बिहार के बेगूसराय में भारी बारिश से स्कूल में पानी भर गया। नेपाल में हुई बारिश के कारण रक्सौल में सड़कों और घरों में पानी भर गया।

बिहार के बेगूसराय में भारी बारिश से स्कूल में पानी भर गया। नेपाल में हुई बारिश के कारण रक्सौल में सड़कों और घरों में पानी भर गया।

बिहार के 32 जिलों में शनिवार (6 जुलाई) को बारिश की संभावना है। राजधानी पटना, आरा और मधुबनी में सुबह ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पटना और गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार (5 जुलाई) को बिजली से जहानाबाद, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में 11 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 6 जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट, टोंक में बाढ़ जैसे हालात, बांध टूटा; स्कूलों में छुट्‌टी

राजस्थान के टोंक में डैम पर चल रही चादर में एक ट्रक पलट गया। इटावा (कोटा) में खातोली पार्वती नदी की पुल पर पानी चढ़ने से राजस्थान-मध्य प्रदेश के बीच संपर्क टूट गया।

राजस्थान के टोंक में डैम पर चल रही चादर में एक ट्रक पलट गया। इटावा (कोटा) में खातोली पार्वती नदी की पुल पर पानी चढ़ने से राजस्थान-मध्य प्रदेश के बीच संपर्क टूट गया।

राजस्थान के 6 जिलों में शनिवार (6 जुलाई) को भारी बारिश का अलर्ट है। कुल 19 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में बारिश का दौर 7 जुलाई तक चलेगा। 8 जुलाई के बाद बारिश का दौर कुछ दिनों के लिए थम जाएगा। शुक्रवार (5 जुलाई) को टोंक में पूरे दिन हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर ने आज सभी स्कूलों (प्राइवेट, सरकारी) में स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी घोषित कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 18 जिलों में बारिश की चेतावनी, राजस्थान में मानसून ट्रफ एक्टिव, पंजाब में सुस्त; दो दिन बरसेंगे बादल

अमृतसर में शुक्रवार (5 जुलाई) की रात झमाझम बारिश के बीच लाइटों से जगमगाते गोल्डन टेंपल की तस्वीर।

अमृतसर में शुक्रवार (5 जुलाई) की रात झमाझम बारिश के बीच लाइटों से जगमगाते गोल्डन टेंपल की तस्वीर।

पंजाब के 18 जिलों में शनिवार (6 जुलाई) को बारिश का अलर्ट है। 9 जिलों- फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फरीदकोट में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राज्य में शुक्रवार (5 जुलाई) को अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई। उल्टा तापमान बढ़ गया। दिन के अधिकतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी होने से लोग उमस से बेहाल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 6 जिलों में फ्लैश-फ्लड का अलर्ट, जुलाई में सामान्य से 59% अधिक बारिश, 60 सड़कें अभी भी बंद

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के संगड़ाह में शनिवार (6 जुलाई) की सुबह बारिश के बाद पहाड़ी से एक चट्टान चलती बस पर गिर गई। इससे दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के संगड़ाह में शनिवार (6 जुलाई) की सुबह बारिश के बाद पहाड़ी से एक चट्टान चलती बस पर गिर गई। इससे दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में मानसून ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। जुलाई के पहले पांच दिनों में प्रदेश में सामान्य से 59 फीसदी अधिक बारिश हुई है। चार जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी बारिश सामान्य से कम है। शिमला और मंडी जिलों में सबसे अधिक बारिश हो रही है। मंडी जिले में पांच जुलाई तक सामान्य से 265 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। शिमला में भी सामान्य से 156 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। शिमला में 5 जुलाई तक सामान्य बारिश 25.2 मिमी होती है, लेकिन इस बार 64.5 मिमी बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 6-7 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर संभाग के सभी जिलों में बरसेंगे बादल; गरियाबंद में 27% कम बारिश

रायपुर, रायगढ़, कांकेर में शनिवार (6 जुलाई) की सुबह से बारिश हो रही है। बस्तर में बादल छाए हुए हैं।

रायपुर, रायगढ़, कांकेर में शनिवार (6 जुलाई) की सुबह से बारिश हो रही है। बस्तर में बादल छाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में 6 से 8 जुलाई तक बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 212.6 mm वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 300.8mm और सरगुजा जिले में सबसे कम 149.4mm वर्षा दर्ज की गई है। गरियाबंद जिले में जुलाई में 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

चंडीगढ़: पिछले दो दिनों से बारिश नहीं, आज भी सिर्फ बादल छाने का अनुमान, औसत बारिश में 47% कम

चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले दो दिनों से शहर में बारिश नहीं हुई है। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई है।

चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले दो दिनों से शहर में बारिश नहीं हुई है। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई है।

चंडीगढ़ में मानसून पूरी तरह से धीमा पड़ गया है। पिछले दो दिनों से शहर में बारिश नहीं हुई है। हल्की धूप के साथ हवाएं चल रही हैं। इससे उमस भी बढ़ गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज भी शहर में सिर्फ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। जुलाई के पहले तीन दिनों में 100.4mm बारिश हो चुकी है। जुलाई महीने में अब तक हुई बारिश औसत से 47.3% कम है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, 18 में साफ रहेगा मौसम; पिछले 1 हफ्ते में 57% कम बारिश

शनिवार (6 जुलाई) को 4 जिलों- पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद और अंबाला के अलग-अलग शहरों में बारिश का अलर्ट है।

शनिवार (6 जुलाई) को 4 जिलों- पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद और अंबाला के अलग-अलग शहरों में बारिश का अलर्ट है।

हरियाणा में मानसून एक बार फिर सुस्त पड़ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार (6 जुलाई) को चार जिलों- पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद और अंबाला के अलग-अलग शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *