कुछ ही देर में रोहित शर्मा PM मोदी को कराएंगे ट्रॉफी का दीदार, जानें आगे का पूरा प्रोग्राम Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live 4th July Schedule Delhi Arrival PM Modi Meeting Wankhede Stadium Rohit Sharma Virat Kohli-cricket news

Team India Arrival LIVE Updates:- भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम की आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच गई है। भारतीय टीम सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में रुकी हुई है। कुछ देर होटल में आराम करने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पीएम मोदी से 11 बजे मिलेंगे, इसके बाद टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। 29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कई दिनों तक बारबाडोस में ही तूफान के चलते फंसी रही थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह के भरसक प्रयास के चलते आज चार्टर्ड फ्लाट के जरिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया का स्वागत बड़े ही जोरो-शोरो के साथ किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम तय है। पहले टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड मुंबई के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजे से मुंबई में रोड शो होगा, इसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में टीम इस जीत का जश्न मनाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

टीम इंडिया 4 जुलाई संभावित शेड्यूल

06:00 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन
06:45 बजे: आईटीसी मौर्या, दिल्ली में आगमन
09:00 बजे: आईटीसी मौर्या से पीएम कार्यालय के लिए प्रस्थान
10:00 – 12:00 बजे: पीएम कार्यालय में समारोह
12:00 बजे: आईटीसी मौर्या के लिए प्रस्थान
12:30 बजे: आईटीसी मौर्या से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
14:00 बजे: मुंबई के लिए प्रस्थान
16:00 बजे: मुंबई एयरपोर्ट पर आगमन
17:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में आगमन
17:00 – 19:00 बजे: खुली बस परेड
19:00 – 19:30 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में छोटा समारोह
19:30 बजे: होटल ताज, अपोलो बंदर के लिए प्रस्थान

Thu, 04 Jul 2024 10:22 AM

Team India Arrival LIVE- रोहित शर्मा ने काटा केक

Team India Arrival LIVE- रोहित शर्मा होटल में केक काटकर पीएम आवास की तरफ प्रस्थान कर चुके हैं। भारतीय टीम को 11 बजे पीएम मोदी से मिलना है। होटल से निकलेत हुए रोहित शर्मा के कंधे पर बैग दिखा, उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें ही टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी होगी।

Thu, 04 Jul 2024 10:15 AM

Team India Arrival LIVE- कुछ ही देर में पीएम मोदी से मुलाकात

Team India Arrival LIVE- कुछ ही देर में भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ होटल से पीएम आवास के लिए रवाना होंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्हें नाश्ता करना है। इसके बाद टीम इंडिया मुंबई की उड़ान भरेगी।

Thu, 04 Jul 2024 09:53 AM

Team India Arrival LIVE- बिन्नी भी पहुंचे होटल

1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा और मौजूदा बीसीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी भी आईटीसी मौर्या होटल पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के जश्न में रॉजर बिन्नी शामिल होने पहुंचे हैं।

Thu, 04 Jul 2024 09:19 AM

Team India Arrival LIVE- सूर्या के अलावा रोहित-हार्दिक ने भी किया भांगड़ा

Team India Arrival LIVE- टीम इंडिया के होटल पहुंचने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज ने भी भांगड़ा किया। भारतीय टीम कुछ ही देर में पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना होगी।

Thu, 04 Jul 2024 09:11 AM

Team India Arrival LIVE- कोहली का परिवार पहुंचा होटल

Team India Arrival LIVE- विराट कोहली से मिलने उनकी बहन का परिवार दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल पहुंचा है। उन्होंने होटल में जाकर कोहली और उनके वर्ल्ड कप मेडल के साथ कुछ फोटो क्लिक करवाई। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से मुंबई में आज शाम मिलेंगे।

Thu, 04 Jul 2024 08:28 AM

Team India Arrival LIVE- सूर्यकुमार यादव ने किया डांस

Team India Arrival LIVE- आईटीसी मौर्या होटल पहुंचे टीम इंडिया के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव ढोल की धुन पर भांगड़ा करते हुए नजर आए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में डेविड मिलर का कैच पकड़ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Thu, 04 Jul 2024 08:07 AM

Team India Arrival LIVE- बीसीसीआई प्रेसिडेंट भी पहुंचे होटल

Team India Arrival LIVE- बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी भी आईटीसी मौर्या होटल पहुंच गए हैं। वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ यहां कुछ समय बिताएंगे इसके बाद सभी पीएम मोदी से 11 बजे मुलाकात करेंगे।

Thu, 04 Jul 2024 08:07 AM

Team India Arrival LIVE- बीसीसीआई प्रेसिडेंट भी पहुंचे होटल

Team India Arrival LIVE- बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी भी आईटीसी मौर्या होटल पहुंच गए हैं। वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ यहां कुछ समय बिताएंगे इसके बाद सभी पीएम मोदी से 11 बजे मुलाकात करेंगे।

Thu, 04 Jul 2024 07:38 AM

Team India Arrival- होटल में टीम का भव्य स्वागत

Team India Arrival- भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का होटल में भव्य स्वागत हो रहा है। वहां भी फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। होटल में ऋषभ पंत ट्रॉफी के साथ एंट्री करते हुए नजर आए।

Thu, 04 Jul 2024 07:31 AM

Team India Arrival LIVE- होटल पहुंची टीम इंडिया

Team India Arrival LIVE- भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल पहुंच गई है। यहां कुछ देर आराम करने के बाद टीम पीएम मोदी से 11 बजे मिलेगी।

Thu, 04 Jul 2024 07:26 AM

Team India Arrival LIVE- दो बसों में होटल के लिए रवाना हुई टीम

Team India Arrival LIVE- भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो चुकी है। टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ दो बसों में होटल के लिए निकले। इस दौरान बसों के आगे और पीछे कड़ी सुरक्षा दिखाई दी।

Thu, 04 Jul 2024 07:20 AM

Team India Arrival LIVE- रोहित शर्मा ने कराया ट्रॉफी का दीदार

Team India Arrival LIVE- एयरपोर्ट से बाहर निकलकर कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी का दीदार फैंस को कराया। हिटमैन ने एयरपोर्ट से बाहर निकलकर दाएं हाथ से ट्रॉफी को हवा में उठाया, इस दौरान फैंस ने जमकर शोर मचाया।

Thu, 04 Jul 2024 07:10 AM

Team India Arrival LIVE- रोहित शर्मा के हाथ ट्रॉफी, खिलाड़ियों ने नहीं उतारे मेडल

Team India Arrival LIVE- एयरपोर्ट से बाहर निकलते सभी खिलाड़ियों के गले में मेडल था, ऐसा लग ही नहीं रहा कि खिलाड़ियों ने 29 जून के बाद इस मेडल को अपने से जुदा किया है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा हाथ में ट्रॉफी लिए एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। टीम इंडिया कुछ ही देर में होटल आईटीसी मौर्या के लिए रवाना होगी।

Thu, 04 Jul 2024 07:08 AM

Team India Arrival LIVE- रोहित शर्मा निकले एयरपोर्ट से बाहर

Team India Arrival LIVE- आखिरकार कप्तान रोहित शर्मा एयरपोर्ट से बाहर निकल आए हैं। कड़ी सुरक्षा और भारी भीड़ के बीच उन्होंने बस तक का सफर तय किया। एयरपोर्ट पर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।

Thu, 04 Jul 2024 06:58 AM

Team India Arrival LIVE- विराट कोहली की पहली झलक

Team India Arrival LIVE- एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले पहले खिलाड़ी विराट कोहली थे। उनके झलक पाने के बाद फैंस ने खूब शोर मचाया। उनके बाद टीम के अन्य खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ भी बाहर निकला।

Thu, 04 Jul 2024 06:54 AM

Team India Arrival LIVE- बस में बैठे भारतीय खिलाड़ी

Team India Arrival LIVE- कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय खिलाड़ी आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 से निकलकर बस में बैठ रहे हैं। यहां से खिलाड़ी आईटीसी मौर्या होटल जाएंगे, जहां टीम के स्वागत की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। टीम के लिए एक खास केक भी तैयार कराया गया है।

Thu, 04 Jul 2024 06:35 AM

Team India Arrival- 17 साल बाद भारत लौटी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी

Team India Arrival- टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत लौटी है। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, अब 2024 में रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड ने दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

Thu, 04 Jul 2024 06:29 AM

Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live: रात तीन बजे से लगा फैंस का तांता

Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live: दिल्ली एयरपोर्ट पर रात तीन बजे से फैंस का तांता लगा हुआ है। फैंस टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कप्तान और खिलाड़ियों की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Thu, 04 Jul 2024 06:25 AM

Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live: टर्मिनल-3 पर लैंड हुई फ्लाइट

Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live: भारतीय टीम की फ्लाइट AIC24WC दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर लैंड हुई है। वहां टीम की बस भी मौजूद है जो उन्हें होटल तक लेकर जाएगी। कुछ देर आराम करने के बाद टीम के खिलाड़ी 11 बजे पीएम मोदी से मिलेंगे।

Thu, 04 Jul 2024 06:20 AM

Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live: फैंस का लगा जमावड़ा

Team India T20 World Cup 2024 Victory Parade Live: एएनआई ने अपने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखने को मिल रहा है तड़के सुबह भारतीय फैंस अपनी टीम का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। भारतीय फैंस की तादाद काफी अधिक है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *