हाथरस भगदड़ में अब तक 107 की मौत, योगी ने दो मंत्रियों को भेजा Hathras Stampede LIVE Updates More than 107 people have died so far in Hathras stampede bhole baba satsang cm Yogi sent two ministers CS and DGP-uttar-pradesh news

यूपी के भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 107 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। सौ से ज्यादा लोग गंभीर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीजी आगरा जोन व कमिश्नर अलीगढ़ को घटना  की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है।  चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हाथरस रवाना हो गए हैं। 

बताया जाता है कि हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोले बाबा का प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी। एक अनुमान के अनुसार सवा लाख लोग पहुंच गए थे। इसी दौरान लोग भीड़ के कारण परेशान होने लगे। भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे तो भगदड़ मच गई। इसमें लोग जमीन पर गिरे तो उन्हें कुचलते हुए अन्य लोग निकलने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Tue, 02 Jul 2024 05:43 PM

Hathras Stampede LIVE Updates: एलआईयू ने पहले ही चेताया था

Hathras Stampede LIVE Updates: हाथरस भगदड़ को लेकर पहले ही एलआईयू ने प्रशासन को भीड़ को लेकर चेताया था। इसके बाद भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। एलआईयू ने अफसरों को किसी बड़ी घटना होने का अंदेशा जता दिया था, लेकिन इसके बाद भी अफसर मौन साधे बैठे रहे और श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हादसे के बाद मंडल से लेकर लखनऊ तक से अफसर पहुंच रहे हैं।

Tue, 02 Jul 2024 05:39 PM

Hathras Stampede LIVE Updates: गर्मी और उमस के कारण बेहोश होना शुरू हुए लोग

Hathras Stampede LIVE Updates: जानकारी के मुताबिक गर्मी और उमस के चलते लोगों का दम घुटने लगा। सत्संग खत्म होने के बाद जब लोग जाने के लिए उठे तो वह बेहोश होकर गिरने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में महिलाएं, पुरुष और बच्चे जमीन पर गिर गए। लोग कुचलते हुए भागने लगे। जिससे 50 से अधिक लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। उधर, इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पतला भिजवाया। जबकि मृतक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *