Gandhidham police caught cocaine worth Rs 800 crore in Gujarat | पुलिस ने सूचना मिलने पर एक्शन लिया, शंका यह ड्रग्स तस्कर छोड़ गए

सूरतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गांधीधाम में तट पर एक-एक किलो के 80 पैकेट पकड़े गए हैं।

गुजरात पुलिस लगातार ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है। गांधीधाम पुलिस ने 800 करोड़ रुपए की 80 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। पुलिस का मानना है कि ड्रग्स के ये पैकेट पुलिस की निगरानी से घबराकर ड्रग्स तस्कर छोड़ गए हैं।

गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने गांधीधाम पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा ने कई सालों से जितना ड्रग्स नहीं पकड़ा, उतना गुजरात पुलिस ने 2 साल में पकड़ा है।

मिथिरोह समुद्रतट पर कुछ संदिग्ध तस्करी की तैयारी में थे
पुलिस को गांधीधाम बी डिवीजन थाना क्षेत्र के तटीय गांवों में भारी मात्रा में ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर तटीय गांवों में प्रभावी चेकिंग और कॉम्बिंग की। वहीं संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि मिथिरोह तट पर कुछ मात्रा में आईएसएमओ ड्रग्स की तस्करी की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और 80 किलो ड्रग्स के पैकेट जब्त कर लिए।

80 किलो कोकीन जब्त
गांधीधाम पुलिस पिछले कई दिनों से कोकीन पर नजर रख रही थी। यह पूरा ऑपरेशन पुलिस को मिली सूचना के आधार पर चलाया गया। पुलिस ने करीब 80 किलो कोकीन जब्त की है। FSLकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अंतरराष्ट्रीय आरोपियों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

हर्ष सांघवी ने कहा कि हाल के वर्षों में किसी अन्य राज्य ने गुजरात पुलिस से अधिक कोकीन जब्त नहीं की है। कोकीन कहां बेची जा रही है और बड़ी सप्लाई कहां से हो रही है, इसकी पूरी जानकारी लेने के बाद ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुजरात पुलिस को उन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल रही है जिनके अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं। हमने कई अंतरराष्ट्रीय आरोपियों को भी जेल में डाला है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *