West Bengal Woman Assault Video; Mamata Banerjee TMC MLA Vs BJP CPI(M) | बंगाल में महिला को सड़क पर पीटा, लात मारी: BJP बोली- मारने वाला TMC विधायक का करीबी, राज्य में शरिया अदालतें चल रहीं

कोलकाता3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

व्यक्ति ने महिला और पुरुष की पिटाई किस बात पर की, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पश्चिम बंगाल में चार दिन में दूसरी बार महिला से मारपीट और बदसलूकी की घटना सामने आई है। रविवार (30 जून) को उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति दो लोगों- एक महिला और एक पुरुष को सड़क पर छड़ी से पीटते हुए नजर आ रहा है।

व्यक्ति महिला को कई बार मारता है। वह दर्द से चिल्लाती है, लेकिन व्यक्ति मारना नहीं छोड़ता। इसके बाद वह व्यक्ति महिला के पास बैठे पुरुष की ओर मुड़ता है और उसे मारना शुरू कर देता है। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रहती है। कोई भी महिला और पुरुष को बचाने आगे नहीं आता। वीडियो में एक जगह वह व्यक्ति महिला के बाल पकड़कर उसे लात मारता है।

इस वीडियो को लेकर विपक्ष राज्य की ममता सरकार पर हमलावर है। भाजपा और CPI(M) के नेताओं ने इस वीडियो को लेकर दावा किया है कि पिटाई करने वाला शख्स तृणमूल कांग्रेस का नेता ताजेमुल हैं, जो स्थानीय विवादों पर ‘तुरंत न्याय’ देने के लिए जाना जाता है।

इसके पहले 27 जून को भाजपा ने TMC पर आरोप लगाया था कि कूच बिहार जिले में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारी रोशोनारा खातून को घर से खींचकर सड़क पर घसीटा गया और निर्वस्त्र कर पीटा गया। TMC के गुंडों ने गोखसदांगा में उनकी पिटाई की और सार्वजनिक रूप से उनके कपड़े फाड़ दिए।

घटना की तस्वीरें…

वीडियो की शुरुआत में व्यक्ति महिला को बेरहमी से छड़ी से मारता है। आसपास खड़ी भीड़ चुपचाप तमाशाबीन की तरह देखती रहती है।

वीडियो की शुरुआत में व्यक्ति महिला को बेरहमी से छड़ी से मारता है। आसपास खड़ी भीड़ चुपचाप तमाशाबीन की तरह देखती रहती है।

इसके बाद शख्स महिला के पास बैठे पुरुष को मारना शुरू करता है। एक महिला उसे रोकने आगे आती है, लेकिन वह नहीं रुकता।

इसके बाद शख्स महिला के पास बैठे पुरुष को मारना शुरू करता है। एक महिला उसे रोकने आगे आती है, लेकिन वह नहीं रुकता।

इसके बाद व्यक्ति फिर से महिला की तरफ मुड़ता है, उसे लात मारता है और उसके बाल खींचकर उसे वापस भीड़ के बीच लाता है।

इसके बाद व्यक्ति फिर से महिला की तरफ मुड़ता है, उसे लात मारता है और उसके बाल खींचकर उसे वापस भीड़ के बीच लाता है।

मारपीट की वजह साफ नहीं, केस दर्ज
इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने कहा है कि उन्होंने पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी ने महिला-पुरुष के साथ मारपीट कब और क्यों की, इसके बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, तृणमूल सरकार ने इस वीडियो और विपक्षी नेताओं की तरफ से लगे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अमित मालवीय बोले- राज्य में शरिया अदालतें चल रही हैं
BJP IT सेल हेड और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘वीडियो में जो व्यक्ति महिला को बेरहमी से पीट रहा है, वह ताजेमुल है। वह अपनी ‘इंसाफ सभा’ के जरिए ‘तुरंत न्याय’ देने के लिए जाना जाता है। पीटने वाला शख्स चोपड़ा विधायक हमीदुर रहमान का करीबी है।

मालवीय ने यह भी कहा कि भारत को अब TMC की सरकार वाले पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों की असलियत को देख लेना चाहिए। हर गांव में एक संदेशखाली है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप बन गई हैं। बंगाल में कानून-व्यवस्था का नामो-निशान नहीं है। क्या ममता बनर्जी इस राक्षस के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या शाहजहां शेख की तरह उसे भी बचाएंगी?

CPI(M) नेता बोले- तृणमूल के गुंडे खुद सुनवाई कर सजा दे रहे
CPI(M) के राज्य सचिव और पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि यह कंगारू कोर्ट से भी बदतर है। तृणमूल कांग्रेस का गुंडा, जिसे JCB के नाम से जाना जाता है, वह खुद मौके पर सुनवाई करके सजा दे देता है। यह ममता के शासन में चोपड़ा में ‘बुलडोजर न्याय’ का उदाहरण है।

सलीम ने यह भी कहा कि जिसने वीडियो शूट किया था, उसे अब उसके घर से निकाल दिया गया है। चोपड़ा में बंगाल पुलिस की निगरानी में तृणमूल ऐसे शासन कर रही है। ताजेमुल स्थानीय लेफ्ट नेता मंसूर आलम की हत्या के मामले में भी आरोपी है।

कांग्रेस बोली- चुनाव के बाद ममता सरकार हिंसा का सहारा क्यों ले रही?
इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चाहे महिलाओं की जाति कोई भी हो, उन पर हमले अस्वीकार्य हैं। चुनाव हो चुके हैं, परिणाम सामने आ चुके हैं। सत्ताधारी पार्टी ने राज्य में अधिकतम सीटें जीती हैं, तो फिर सरकार राज्य में हिंसा का सहारा क्यों ले रही है? देश में कहीं भी चुनाव के बाद बंगाल जैसे मामले नहीं होते हैं। किसी को भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने का अधिकार नहीं है।

27 जून को भाजपा नेता के कपड़े फाड़ कर पानी में डुबाया गया

कूच बिहार में बदसलूकी का शिकार हुई भाजपा महिला नेता को एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित महिला ने बताया- TMC की महिलाओं ने उन्हें निर्वस्त्र कर दिया और पानी में डुबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर TMC में नहीं शामिल हुई तो और प्रताड़ित किया जाएगा। मैं बेहोश हुई तो छोड़ दिया गया। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

यह खबर भी पढ़ें…

बंगाल गवर्नर ने ममता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया: कहा- उन्होंने गलत टिप्पणी की

देश में पहली बार राज्यपाल ने सीएम पर मानहानि का केस किया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी के कुछ नेताओं के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में यह केस किया। एक दिन पहले ममता ने कहा था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की है कि वे राजभवन की गतिविधियों की वजह से वहां जाने से डरती हैं। राज्यपाल-सीएम में लंबे समय से खींचतान चल रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *