Amarnath Yatra 2024 Update; Jammu Kashmir LG Manoj Sinha | CRPF Security | अमरनाथ यात्रा 2024, बालटाल-पहलगाम बेस कैंप पहुंचा पहला तीर्थयात्री जत्था: 4603 लोग कल सुबह शिवलिंग दर्शन के लिए चढ़ाई करेंगे; पहलगाम-बालटाल रूट से जाएंगे

  • Hindi News
  • National
  • Amarnath Yatra 2024 Update; Jammu Kashmir LG Manoj Sinha | CRPF Security

जम्मू5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरनाथ यात्रा 29 जून से 19 अगस्त यानी 52 दिनों तक चलेगी। अभी तक 3.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। 4603 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल और पहलगाम बेस कैंप पहुंच गया है। 231 गाड़ियों में सवार होकर शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से से CRPF की थ्री लेयर सुरक्षा के बीच यह जत्था रवाना हुआ था। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस जत्थे को रवाना किया था।

गांदरबल के बालटाल बेस कैंप पहुंचे तीर्थयात्री कल से शुरू हो रही यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐसे ही एक यात्री ने कहा कि पहले जत्थे में होने से हमें पहले दर्शन का मौका मिलता है। स्थानीय लोग और सुरक्षाबल के जवान बहुत मददगार हैं।

जत्थे में शामिल कुछ तीर्थयात्री पहलगाम के नुनवान बेस कैंप पहुंचे। ये सभी यहां से अमरनाथ यात्रा की चढ़ाई करेंगे। उनका कहना है कि नुनवान में तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं हैं। हम सुरक्षाबलों शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।

इधर, पहला जत्था रवाना होने क बाद LG सिन्हा ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसे श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर ने SKICC में आयोजित किया था। इस बैठक में अमरनाथ यात्रा और मुहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

यात्रा के रास्ते में 125 लंगर लगाए गए हैं। 6 हजार वॉलंटियर तीर्थयात्रियों की मदद के लिए तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रैफिक की परेशानी को दूर करने के लिए उधमपुर से बनिहाल तक नेशनल हाइवे पर 10 CCTV पॉइंट बनाए गए हैं, जहां से लगातार निगरानी की जा रही है।

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे की 10 तस्वीरें….

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप पहुंचा।

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप पहुंचा।

LG मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठक की।

LG मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठक की।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने पहले जत्थे को रवाना किया। यात्रा 52 दिन तक चलेगी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने पहले जत्थे को रवाना किया। यात्रा 52 दिन तक चलेगी।

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से 4603 तीर्थ यात्री रवाना किए गए।

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से 4603 तीर्थ यात्री रवाना किए गए।

जत्थे को रवाना करने से पहले तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

जत्थे को रवाना करने से पहले तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था उत्तर कश्मीर के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग बेस कैंप भेजा गया।

अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था उत्तर कश्मीर के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग बेस कैंप भेजा गया।

यात्रा के लिए आए तीर्थयात्री जयकारा लगाते हुए।

यात्रा के लिए आए तीर्थयात्री जयकारा लगाते हुए।

तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जत्थे को CRPF जवानों की थ्री लेयर सिक्योरिटी दी गई है।

तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जत्थे को CRPF जवानों की थ्री लेयर सिक्योरिटी दी गई है।

सिक्योरिटी के लिए उधमपुर से बनिहाल तक 10 हाई-एंड कैमरे लगाए हैं।

सिक्योरिटी के लिए उधमपुर से बनिहाल तक 10 हाई-एंड कैमरे लगाए हैं।

सीआरपीएफ, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस जगह-जगह तैनात है।

सीआरपीएफ, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस जगह-जगह तैनात है।

3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया
अधिकारियों ने कहा कि आज से 19 अगस्त तक अलग-अलग रास्तों पर ट्रैफिक पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए हर रोज एडवाइजरी जारी की जाएगी। इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

वहीं, अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की 26 जून से शुरुआत हो चुकी है। जम्मू के SDM ने बताया कि सरस्वती धाम सेंटर से ऑफलाइन टोकन दिया जा रहा है। यात्रा की शुरुआत से पहले ही साधु-संत जम्मू पहुंचने लगे हैं।

इन जगहों पर लगे 10 हाई एंड CCTV कैमरे
एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे रोहित बसकोत्रा ​​के मुताबिक ट्रैफिक पर निगरानी के लिए उधमपुर से बनिहाल तक 10 हाई-एंड कैमरे लगाए हैं। इनमें उधमपुर के जाखनी क्षेत्र, दलवास, खोनी नाला, मेहर, बैटरी चश्मा, नचलाना, बनिहाल चौक, सुरंग-5, शालीगढ़ी और कटपॉइंट जैसे स्पॉट शामिल हैं।

यातायात पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए एक सलाह भी जारी की है, जिसमें लेन ड्राइविंग पर जोर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।

38 स्पेशली ट्रेंड रेस्क्यू टीमों की तैनाती, मेडिकल सर्विस में बढ़ोतरी
जम्मू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुईं मुठभेड़ के चलते यात्रा रूट्स पर सुरक्षा कड़ी सुरक्षा की गई है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए दोनों रूट के हाई सिक्योरिटी पॉइंट्स पर पुलिस की 13, SDRF की 11, NDRF की आठ, BSF की चार और CRPF की दो टीमों की तैनाती है।

वहीं, श्राइन बोर्ड ने पहली बार मेडिकल व्यवस्थाएं बढ़ाई हैं। बालटाल और चंदनबाड़ी में 100-100 ICU बेड, एडवांस उपकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन, क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट, कार्डियक मॉनिटर, लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से लैस दो कैंप अस्पताल तैयार किए हैं। यहां हवा में ऑक्सीजन कम रहती है, इसलिए यात्रा मार्ग पर 100 स्थाई ऑक्सीजन बूथ और मोबाइल ऑक्सीजन बूथ रहेंगे। पवित्र गुफा, शेषनाग और पंचतरणी में तीन छोटे अस्पताल होंगे।

जम्मू में साधुओं के पहुंचने का सिलसिला 2 दिन पहले से शुरू हो गया। 26 जून को रजिस्ट्रेशन करवाते साधु।

जम्मू में साधुओं के पहुंचने का सिलसिला 2 दिन पहले से शुरू हो गया। 26 जून को रजिस्ट्रेशन करवाते साधु।

6 लाख श्रद्धालुओं के हिसाब से इंतजाम, गुफा तक का 14 किमी रूट चौड़ा हुआ
कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी के बताया था कि इस बार हमारा फोकस यात्री सुविधा बढ़ाने पर है। पूरे रूट पर खानपान, रुकने और हेल्थ चेकअप की ज्यादा से ज्यादा व्यवस्था की योजना बना गई हैं।

उन्होंने कहा था कि पहले पहलगाम से गुफा तक 46 किमी लंबा मार्ग 3 से 4 फीट तो बालटाल वाला रूट 2 फीट ही चौड़ा था। अब इसे 14 फीट तक चौड़ा किया गया है। पिछले बार 4.50 लाख श्रद्धालु आए थे।

इस बार आंकड़ा 6 लाख तक जा सकता है। यात्रा कम दिनों की है और भीड़ ज्यादा रहेगी, इसलिए इंतजाम भी ज्यादा किए जा रहे हैं।

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, बालटाल से गुफा तक का 14 किमी रूट 7 से 12 फीट तक चौड़ा हो गया है। यह मोटरेबल रोड है। हालांकि अभी सिर्फ BRO सेना की गाड़ियों को ही अनुमति है।

इमरजेंसी में इसी का इस्तेमाल होगा। पिछली बार दोनों रूट पर करीब 60 हजार जवान तैनात थे। इस बार लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में तैनात होने वाली अर्द्धसैनिक बलों की सभी 635 कंपनियों को वोटिंग के बाद यात्रा में तैनात किया गया है।

पहलगाम रूट: 48 KM
इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। यात्रा में खड़ी चढ़ाई नहीं है। पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है। ये बेस कैंप से 16 किमी दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है। 3 किमी चढ़ाई के बाद यात्रा पिस्सू टॉप पर पहुंचती है।

इसके बाद यहां से पैदल चलते हुए शाम तक यात्रा शेषनाग पहुंचती है। ये सफर करीब 9 किमी का है। अगले दिन शेषनाग से यात्री पंचतरणी जाते हैं। ये शेषनाग से करीब 14 किमी है। पंचतरणी से गुफा सिर्फ 6 किमी रह जाती है।

बालटाल रूट: 14 KM
यदि वक्त कम हो, तो बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बालटाल रूट सबसे मुफीद है। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन एकदम खड़ी चढ़ाई है। इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर रास्ते संकरे और मोड़ खतरे भरे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *