कभी फिल्में छोड़ ढाबे पर करने लगे थे काम, अब शाहरुख खान को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘मैं उनसे डरता हूं…’

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान काफी समय से पठान की सफलता को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को लेकर काफी समय तक बज बना रहा. कई दिग्गज अभिनेताओं ने फिल्म इस फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर की थी. खुद संजय मिश्रा ने भी इस फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की थी. अब एक्टर ने फिर से शाहरुख खान को लेकर एक बयान दिया है जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है.

संजय मिश्रा फिल्म इंडस्ट्री के उन टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं जो अपनी सादगी और अपने किरदार में जान डालने के लिए पहचाने जाते हैं. अपने एक्टिंग करियर में उनका काफी कुछ देखा है. एक समय तो उनकी जिंदगी में ऐसा भी आया था जब वह एक्टिंग छोड़ ढाबे पर खाना बनाने लगे थे. तब एक डायरेक्टर ने उन्हें पहचाना और वह उन्हें इंडस्ट्री में लाए और उन्हें अपनी फिल्म में मौका देकर उनकी करियर को नई दिशा दी थी. अब संजय ने शाहरुख की तारीफों के पूल बांधें हैं. एक्टर ने हाल ही में अपने एक्टिंग प्रोसेस को लेकर कई एक्टर्स के बारे में अपनी राय जाहिर की है.

जब 2 रुपये का आता था 1 KG देसी घी, तब इस फिल्म ने रचा था इतिहास, 1 गाने पर लुटा डाले थे 10 लाख

रोहित शेट्टी ने दी थी करियर को नई दिशा
अपने एक इंटरव्यू में खुद संजय ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त ऐसा था जब वह बुरी तरह टूट गए थे. उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था और वह ढाबे में खाना पकाने लगे थे. क्योंकि वह अपनी पिता के जिंदगी से चले जाने का दुख बर्दाशत नहीं कर पाए थे. तब रोहित शेट्टी न होते तो शायद आज संजय मिश्रा एक्टिंग की दुनिया में ना होते फिल्म गोलमाल में रोहित शेट्टी और संजय मिश्रा एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म के बाद ही उनकी जिंदगी दोबार पटरी पर आई थी.

संजय मिश्रा स्टारर द्वंद 29 सिंतबंर को रिलीज होगी.

शाहरुख को लेकर कही बड़ी बात
अपने हालिया इंटरव्यू में एक्टर शाहरुख खान के बारे में कहा कि वह इंडस्ट्री के एनर्जेटिक स्टार हैं. लेकिन मैं उनसे थोड़ा डरता हूं अच्छे आदमी से, दामाद नहीं बनाना किसी को. काम के मामले में अच्छे है. अच्छे तो हैं ही और जमीन से जुड़े हुए भी. अक्षय कुमार के बारे में पूछने पर भी वह कहते हैं कि पहली फिल्म से अब तक उनकी फिल्मों में काफी बदलाव आ चुका है. बीते कुछ सालों से वह अलग-अलग सब्जेक्ट पर फिल्में कर रहे हैं. वहीं सलमान को लेकर भी उन्होंने कहा कि ‘भाई स्वैग हैं, मुझे उनके स्वैग के अलावा कुछ नहीं नजर आता.

बता दें कि अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाने वाले संजय ने अपने एक्टिंग करियर में ‘गोलमाल’ . ‘कड़वी हवा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया हैं. अपनी एक्टिंग से वह दर्शकों का दिल जीतना बखूबी जानते हैं.

Tags: Bollywood actors, Sanjay Mishra, Shah rukh khan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *