Taiwan China Dispute; PLA Army Aircraft, Naval Vessels | Defense Zone | ताइवान की सीमा में फिर घुसे चीनी विमान: 23 एयरक्राफ्ट और 7 नौसैनिक जहाज के साथ बॉर्डर क्रॉस किया; ताइवानी सेना ने मिसाइल तैनात किए

[ad_1]

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन ने ताइवान की आजादी मांग कर रहे लोगों को मौत की सजा देने की धमकी दी।

चीनी सेना लगातार ताइवान की सीमा में घुस रही है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रविवार से सोमवार के बीच 23 चीनी एयरक्राफ्ट और 7 नौसैनिक जहाजों ने उनका बॉर्डर क्रॉस किया। उन्होंने बताया कि 23 में से 19 एयरक्राफ्ट उनकी उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) तक पहुंच गए थे।

इसके बाद ताइवान ने चीनी सेना पर नजर रखने के लिए अपने विमान और नौसैनिक जहाज तैनात कर दिए हैं। इनमें मिसाइल सिस्टम को भी एक्टिवेट रखा गया है। ताइवान की सेना ने बताया कि वे चीनी सेना की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं।

ताइवानी सेना के मुताबिक रविवार को भी 15 चीनी सैन्य विमान और छह नौसैनिक जहाज उसकी सीमा के भीतर घुसकर निगरानी कर रहे थे। ताइवानी सेना ने बताया कि उन्होंने इस महीने अब तक चीनी सैन्य विमानों को 324 बार और नौसेना जहाजों को 190 बार ट्रैक किया है।

ताइवानी सेना ने चीनी सेना पर नजर रखने के लिए अपने विमान और नौसैनिक जहाज तैनात कर दिए हैं। (फाइल)

ताइवानी सेना ने चीनी सेना पर नजर रखने के लिए अपने विमान और नौसैनिक जहाज तैनात कर दिए हैं। (फाइल)

ताइवानी राष्ट्रपति बोले- लोकतंत्र कोई अपराध नहीं
इससे दो दिन पहले चीन ने ताइवान की आजादी मांग कर रहे लोगों को मौत की सजा देने की धमकी दी थी। इसके बाद ताइवानी राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र कोई अपराध नहीं है और तानाशाही एक बुराई का प्रतीक है।

चीन ने शुक्रवार को ताइवान पर अपने दबाव को बढ़ाने के लिए आजादी मांग कर रहे लोगों को मौत की सजा देने के लिए नए कानूनी दिशा निर्देश जारी किए थे। चीन ने कहा कि ताइवान कोई अलग देश नहीं है।
चीनी घुसपैठ के बाद ताइवान बॉर्डर पर मिसाइल तैनात
इससे पहले चीनी सेना ने 26 मई को ताइवान के भीतर घुसकर अपनी 2 दिवसीय मिलिट्री ड्रिल पूरी की थी। तब ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि कल स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे) चीनी सेना के 21 लड़ाकू विमान, 11 नेवी और 4 कोस्टल जहाज उसकी सीमा के अंदर घुस गए थे।

ताइवान की नेवी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, चीन के 21 लड़ाकू विमान में से 10 दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी से ताइवान में घुसे थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *