अमीर शख्स की बीवी बनने के फायदे, 45 साल बड़ा पति जमकर लुटाता है पैसा, शॉपिंग करते-करते थक जाती है लड़की!

[ad_1]

शादीशुदा कपल के उम्र का फासला ज्यादा से ज्यादा 4 से 7 साल का होना चाहिए. ऐसे जोड़ों को देखने के बाद कोई भी इन्हें परफेक्ट कपल कहता है. लेकिन कई बार बेमेल जोड़ियां भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. लोग उनके बीच उम्र के फासले को लेकर तंज कसते हैं. हालांकि, लोगों के तानों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. सोशल मीडिया के जमाने में अक्सर इस तरह की जोड़ियों की खबरें पढ़ने को मिल जाती हैं. कभी कोई 25 साल का युवा लड़का 75 साल की दादी को डेट करता है, तो कभी कोई 18 साल की लड़की 50 साल बड़े शख्स से प्यार कर बैठती है. आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपने से 45 साल बड़े आदमी से प्यार कर बैठी. वो शख्स बहुत अमीर है और अपनी पत्नी पर खूब पैसे लुटाता है. लेकिन लड़की का कहना है कि उम्र से ज्यादा दिल की खूबसूरती महत्वपूर्ण है.

हाल ही में 20 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. लड़की का नाम सायादुमारोवा इमोना (Saydumarova Imona) है, जो उजबेकिस्तान की रहने वाली है. हालांकि, फिलहाल अपने पति के साथ रूस के सेंट पिटर्सबर्ग में रहती है. इंस्टाग्राम पर लड़की ने खुद को विवाहित बताया है. लड़की के वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि वो बहुत कम उम्र की है, लेकिन उसका पति 65 साल का है. वीडियो में लड़की ने अपनी और अपने पति की उम्र का भी जिक्र किया है. वायरल हो रहे वीडियो में लड़की अपने बूढ़े पति के साथ चिपकी हुई नजर आ रही है. इसके अलावा वो दिनभर खरीदारी करते हुई दिख रही है, जिससे पता चलता है कि उसका पति बहुत अमीर है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *