Monsoon Updates IMD Weather Updates Rainfall UP Bihar Jharkhand Punjab Rajasthan Me Kb Hogi Barish Kal Ka Mausam – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi

ऐप पर पढ़ें

IMD Weather Updates: देश के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में लगातार मॉनसून की बारिश हो रही है मगर उत्तर भारत में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। लू के प्रकोप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोग मॉनसून की बारिश के लिए तरस रहे हैं। इस साल महाराष्ट्र और केरल जैसे कुछ राज्यों में मॉनसून पूर्वानुमान से पहले ही आ गया। केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में मॉनसून की बारिश पहले ही हो चुकी है। पहले आने के बावजूद मॉनसून मंद गति से आगे बढ़ रहा है।

आने वाले दिनों में मॉनसून का असर कहां पड़ेगा?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 15 जून की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो 19-20 जून तक मॉनसून झारखंड और बिहार को करव कर जाएगा। फिलहाल मौसम विभाग ने 18 जून तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की भविष्यवाणी की है।

मॉनसून कब तक दिलाएगा गर्मी निजात 
मौसम विभाग द्वारा जारी एक मैप के मुताबिक, मॉनसून 15-20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तराखंड और पूर्वांचल तक, 20-25 जून तक आधे उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तराखंड तक और 25-30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए दिल्ली तक पहुंचेगा। वहीं 30 जून से 8 जुलाई तक मॉनसून पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बारिश राहत दे सकती है। 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आईएमडी ने 18 जून तक दिल्ली में हीटवेव की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उसके बाद स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक है। इस बीच, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा जो सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। 15 जून के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर या शाम को एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने या बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही, कई इलाकों में लू चलने और दिन में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान वालों को मिली तपन से थोड़ी राहत
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं संगरिया में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, पिलानी 43.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू-अलवर में 43.8 डिग्री, धौलपुर 43.4 डिग्री, करौली 43.3 डिग्री, बीकानेर में 42.8 डिग्री, वनस्थली में 42.2 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री और अन्य स्थानों पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *