पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कांग्रेस के विधायक सुखपाल गिरफ्तार, आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई – Punjab Congress Mla Sukhpal Khaira Arrested Jalalabad Police Ndps Case

punjab congress mla sukhpal khaira arrested jalalabad police ndps case

सुखपाल खैरा गिरफ्तार
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

जलालाबाद पुलिस खैरा को पकड़ने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। कांग्रेस विधायक को सुबह सवा 11 बजे जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *