The head of a cow was cut off and thrown in the temple | मंदिर परिसर में मिला गोवंश का कटा सिर: नाराज लोगों ने रतलाम के जावरा को बंद कराया; पुलिस बल तैनात – Ratlam News

जागनाथ महादेव मंदिर परिसर से गोवंश का कटा सिर हटाकर सफाई की गई।

रतलाम के जावरा के जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिला है। शुक्रवार तड़के पुजारी मंदिर पहुंचे तो सिर देखकर लोगों व पुलिस को सूचना दी। इस घटना से नाराज हिंदू संगठन जावरा को शांतिपूर्ण ढंग से बंद कराया। इसके बाद फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। शहर म

.

हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जावरा को बंद करा दिया।

गणेश प्रतिमा के पास मिला गोवंश का सिर

पुजारी गोरवपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह तड़के 3 बजे मंदिर आए। गेट खोला तो भगवान गणेश जी की मूर्ति के यहां गोवंश का सिर कटा पड़ा हुआ था। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी आए। विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे। मंदिर से सिर हटवा कर साफ-सफाई कराई गई।

बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आए है। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है।

वाहनों में माइक लगाकर अनाउंसमेंट किया जा रहा है। जावरा बंद रखने की अपील की जा रही है।

वाहनों में माइक लगाकर अनाउंसमेंट किया जा रहा है। जावरा बंद रखने की अपील की जा रही है।

जो दुकानें खुल गई थीं, उनको बंद कराया

जैसे ही इस घटना की जानकारी जावरा के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी, कई सामाजिक संगठन के लोग सुबह मंदिर पहुंचे। घटना को लेकर विरोध जताया। जावरा बंद कराने का फैसला लिया। सभी लोग जावरा के घंटाघर चौराहे पर एकत्र हो गए। जो दुकान खुल गई थीं उन्हें बंद करा दिया है।

जावरा विधायक बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है।

मंदिर शासकीय है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने प्रशासन को कैमरे चालू करने के लिए आवेदन भी दे रखा है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *