अनिल कपूर ही नहीं इस एक्टर के साथ बोनी ने किया बड़ा छलावा! नई कास्ट को दी हिदायत, गड़बड़ मत करना

[ad_1]

नई दिल्ली. फरदीन खान, सलमान खान और अनिल कपूर की जोड़ी ने  2005 की फिल्म ‘नो एंट्री’  से लोगों को खूब गुदगुदाया. फिल्म के सीक्वल की बातें शुरू हुई, तो लोगों को उम्मीद थी कि ‘नो एंट्री 2’ में एक बार फिर से ये जोड़ी साथ में नजर आएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. निर्माताओं ने सीक्वल के लिए नए स्टार्स पर दांव खेलने का फैसला किया. वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर इस फिल्म में फरदीन खान, सलमान खान और अनिल कपूर की जगह नजर आने वाले हैं. हाल ही में फरदीन ने फिल्म का हिस्सा नहीं होने और निर्माताओं के प्रति उनके मन में कोई गलत भावना नहीं होने के बारे में बात की. लेकिन नो एंट्री 2 की कास्ट को फरदीन खान ने हिदायत दी है

फरदीन खान ने ये तो मान लिया कि उनके मन में फिल्म ‘नो एंट्री 2’ की कास्ट बदले जाने के लेकर कोई गुस्सा या नाराजगी नहीं है. लेकिन, बातों-बातों में वह ‘नो एंट्री 2’ की कास्ट को हिदायत दे बैठे. उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं…

जूम से बात करते हुए फरदीन ने कहा, ‘नो एंट्री 2’ की बात काफी समय से चल रही है. मुझे लगता है कि हम 2014-2015 में इस पर चर्चा करते रहे हैं. मैं बोनी कपूर और सलमान खान के संपर्क में हूं और मैंने सुना है कि यह 6 महीने और फिर 8 महीने में हो रहा है. तो, ये संभावना थी कि फिल्म के लिए दर्शकों का प्यार, हमारे पात्रों के लिए प्यार, सब कुछ वास्तव में अच्छा रहा और हम सभी अगली कड़ी का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड थे.

फरदीन खान ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सीक्वल की स्क्रिप्ट पढ़ी है और उन्हें यह मजेदार लगी है. उन्होंने बताया कि अनीस बज़्मी ने बहुत मजेदार स्क्रिप्ट लिखी है. उन्होंने कहा, जब मैंने ये सुनी तो मैं अपनी हंसी नहीं रोक सका. बेशक, यह निराशाजनक था कि यह काम नहीं कर सका, लेकिन ऐसा कभी-कभी होता है. जो है सो है. मुझे केवल बोनी और नई कास्टिंग से प्यार है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. यह एक महान फ्रेंचाइजी है. उन्होंने हिदायत देते हुए कहा, बस इसमें कोई गड़बड़ मत करना वरना फिर मैं परेशान हो जाऊंगा.

आपको बता दें कि इसी साल मार्च में, निर्माता बोनी कपूर ने बताया था कि कैसे उनके भाई और एक्टर अनिल कपूर ‘नो एंट्री 2’ में उन्हें कास्ट न करने के कारण उनसे नाराज हैं. उन्होंने कहा था, ‘इससे पहले कि मैं अपने भाई अनिल को नो एंट्री सीक्वल और इसमें शामिल कलाकारों के बारे में बता पाता, उन्होंने गुस्सा आ गया क्योंकि खबर पहले ही लीक हो गई थी. यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि यह लीक हो गया.’ मुझे पता है कि वह नो एंट्री सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी. मैं यह समझाना चाहता था कि मैंने जो किया वह क्यों किया.

Tags: Anil kapoor, Boney Kapoor, Fardeen Khan, Salman khan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *