India Pakistan | Lok Sabha Election 2024; Imran Khan Party MP Shibli Faraz | PAK संसद में भारतीय चुनाव की तारीफ: सांसद बोले- हिंदुस्तान के चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई, क्या हमारे देश में भी कभी ऐसा होगा

[ad_1]

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इमरान खान की पार्टी के सांसद शिबली फराज ने पाकिस्तानी संसद में भारत में हुए चुनाव की तारीफ की।

इमरान खान की पार्टी के सांसद शिबली फराज ने पाकिस्तानी संसद में भारत में हुए चुनाव की तारीफ की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि सब जानते है की पाकिस्तान में हुए चुनावों में धांधली हुई है पर हमारे पड़ोसी देश में भी चुनाव हुए। लेकिन आज कोई नहीं कह सकता इसमें धांधली की गई।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में 80 करोड़ लोगों ने वोट किया है। वहां वोटिंग के लिए लाखों पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। वहां एक व्यक्ति के लिए भी वोटिंग सेंटर बना था। हिन्दुस्तान में पूरा इलेक्शन EVM से हुआ, जो एक महीने से भी ज्यादा चला।

फराज ने अपनी सरकार से पूछा- क्या हिंदुस्तान के चुनावों के नतीजों को लेकर अभी तक एक भी आवाज उठी है? वहां की सारी पार्टियों ने मना है चुनाव निष्पक्ष हुए हैं। उन्होंने संसद में सवाल उठाया कि क्या कभी पाकिस्तान में भी बिना किसी धांधली के चुनाव हो सकते हैं?

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव हुए थे, जिसमें इमरान खान की पार्टी हार गई थी।

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव हुए थे, जिसमें इमरान खान की पार्टी हार गई थी।

‘लोग भी चाहते हैं कि पाकिस्तान में निष्पक्ष हो’
शिबली फराज ने संसद के स्पीकर सरदार सादिक से कहा कि हम लोग भी चाहते हैं कि पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव हों। हमारे यहां चुनाव होते हैं तो इसके रिजल्ट्स को न तो हारने वाली पार्टी मानती है न ही जीतने वाली। इस तरह की चीज ने हमारी पॉलिटिकल सिस्टम को पूरी तरह खोखला कर दिया है।

उन्होंने कहा कि क्यों नहीं हम लोग भी हिन्दुस्तान की तरह फ्री एंड फेयर इलेक्शन करा सकते हैं। लेकिन सबको पता है कि इस देश की ज्यादा पॉलिटिकल पार्टियां ऐसा होने नहीं देंगी।

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी कर चुके हैं भारत की तारीफ
इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी भारत की तारीफ की थी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, नकवी ने कहा था कि आज भारत में वहां के व्यापारियों की वजह से विकास हो रहा है। भारत में बिजनेसमैन की इज्जत की जाती है। जबकि पाकिस्तान में अगर कोई व्यापारी आगे बढ़ता है तो उसे चोर कह दिया जाता है।

दरअसल, मोहसिन नकवी हाल ही में सामने आई दुबई लीक्स रिपोर्ट के बारे में बात कर रहे थे। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के 17 हजार नागरिकों के पास दुबई में 23 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टीज हैं। इनकी कुल कीमत 91 हजार करोड़ से ज्यादा है। इस लिस्ट में पाकिस्तान राजनेताओं, मंत्रियों और फौज के अधिकारियों के साथ मोहसिन नकवी की पत्नी का भी नाम है।

ये खबरें भी पढ़े…

नवाज की मोदी को बधाई, लिखा-नफरत नहीं उम्मीद लाएं:मिलकर 200 करोड़ लोगों की किस्मत बदलें; शहबाज ने चुनाव के 6 दिन बाद दी शुभकामनाएं

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई…पढ़िए पूरी खबर

इमरान बोले-भारत में चुनाव से पहले केजरीवाल को जमानत मिली:मुझे जेल में रखा गया, पाकिस्तान में अनकहा मार्शल लॉ लागू है

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में अनकहा मार्शल लॉ लागू है। सुनवाई के दौरान खान ने कहा, “मुल्क में आम चुनाव से 5 दिन पहले मुझे अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया, जिससे मैं चुनाव से दूर रहूं।” इस दौरान इमरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी उदाहरण दिया…पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *