महिला के नाक में था दर्द, पहुंची डॉक्टर को दिखाने, अंदर घुड़की मारकर बैठा था खौफनाक जीव, फिर…

[ad_1]

एक महिला के नाक में पिछले 2 सप्ताह से दर्द था. शुरुआत में उसे यह दर्द मामूली लगा. लेकिन यह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. धीरे-धीरे दर्द की वजह से महिला को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगी. उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हुआ? ऐसे में वो खुद को दिखाने के लिए एक दिन हॉस्पिटल गई. वहां डॉक्टरों ने जब नाक के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्हें नाक के भीतर घुड़की मारकर बैठा हुआ एक खौफनाक जीव दिखा. तुरंत उन्होंने उसे बाहर निकालने का फैसला किया. आपको भी जानकर हैरानी होगी कि नाक के अंदर ये जीव कैसे घुस गया और महिला को तुरंत इसकी जानकारी कैसे नहीं हुई?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला में गई है. वहां पर एक डॉक्टर उसके नाक के अंदर कुछ औजार डालते हैं. उससे अंदर बैठे खौफनाक जीव को पकड़कर बाहर निकालने लगते हैं. वो जीव जैसे-जैसे बाहर आता है, महिला दर्द से उतनी ही तेज कराहती हुई दिखती है. दरअसल, यह जीव जोंक (Leech) है, जो इंसानों के शरीर पर चिपक जाता है और खून चूसता है. ये अपने शरीर को सिकुड़ लेता है, जिससे छोटी सी जगह में आराम से चिपका रहता है. डॉक्टर्स हैरान थे कि आखिर ये कैसे घुसा. वीडियो में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मामला इंडोनेशिया का है. संभवत: नहाने के दौरान महिला के नाक में ये जोंक घुस गया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *