Tripura Woman strangled her 9 year old son | त्रिपुरा में मां ने 9 वर्षीय बेटे की हत्या की: लाश के पास बैठी रही, पुलिस के सामने कबूला- वह बात नहीं मानता था

अगरतला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ये सुप्रभा बल है। इसने अपने 9 साल के बेटे की हत्या कर दी और लाश के पास बैठी रही।

त्रिपुरा में एक महिला ने अपने 9 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि बेटा उसकी बात नहीं सुनता था, जिसकी वजह से उसे संभालना मुश्किल हो रहा था।

घटना सोमवार 10 जून को अगरतला के जॉयनगर इलाके की है। महिला का नाम सुप्रभा बल है। जब पुलिस आई तो सुप्रभा बच्चे की बॉडी के पास ही बैठी थी। उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी महिला बोली- बच्चा पढ़ता नहीं था, पैसे चुराता था
आरोपी महिला सुप्रभा कंस्ट्रक्शन साइट पर दिहाड़ी मजदूर है। उसका पति लापता है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह बच्चे की अकेले ही परवरिश कर रही थी।

सुप्रभा ने ये भी बताया कि बेटे राजदीप की व्यवहार से परेशान हो गई थी। वह पढ़ाई से दूर भागता था और पैसे चुराता था। उसके कामों के चलते मैं न तो काम पर जा पा रही थी और न ही चैन से जी पा रही थी। मैंने उसे मार डाला। मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं।

पुलिस ने सुप्रभा के घर से एक रस्सी का टुकड़ा और बांस की छड़ी बरामद की है। पुलिस का मानना है कि सुप्रभा ने इसका इस्तेमाल बच्चे की जान लेने के लिए किया होगा।

ये खबरें भी पढ़ें…

बेटे की हत्या कर मां ने किया सुसाइड:3 साल के मासूम को साड़ी का फंदा बनाकर लटकाया

बांसवाड़ा में सोमवार 10 जून को तीन साल के बेटे की हत्या कर मां ने सुसाइड कर लिया। मृतका का पति हैदराबाद में काम करता है। उस समय सास-ससुर भी घर पर नहीं थे।​​​​​​​ थानाधिकारी कालूराम ने बताया- शकुंतला (24) पत्नी नारायण और उसका बेटा पीयूष (3) दोनों घर पर अकेले थे। उसका पति नारायण हैदराबाद में मजदूरी करता है। शकुंतला घर पर बेटे और सास-ससुर के साथ रहती थी। ससुर खेत पर गए थे, जबकि सास मनरेगा में मजदूरी करने के लिए गई थीं।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

8 लोगों की हत्या कर युवक ने फांसी लगाई: छिंदवाड़ा में सभी को कुल्हाड़ी से काटा​​​​​​​

छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर फांसी लगा ली। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा। फिर मां-बहन, भाई-भाभी और दो भतीजियों-भतीजे को मार डाला। ताऊ के घर जाकर उनके 10 साल के पोते पर भी हमला किया। बच्चे का जबड़ा कट गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *