Asian Games 2023 Day 5 Live Updates India Medal tally Live Score 28th September India Schedule results at hangzhou

Asian Games 2023 Day 5 Live Updates: भारत की 5वें दिन मेडल जीतने की शुरुआत सिल्वर मेडल से हुई। वुशु महिलाओं के 60 किग्रा फाइनल में रोशिबिना को चीन की वु जियाओवेई के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। भारत का यह 8वां रजत और कुल 23वां मेडल है। भारत के नाम अभी तक 5 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 23 पदक हो गए हैं। 

महिला बैडमिंटन के राउंड ऑफ 16 में भारत ने मंगोलिया को 3-0 से हराया। सिंधु और अश्मिता के बाद अनुपमा उपाध्याय ने भी अपना मैच 2-0 से जीता। इसके अलावा भारत के निशानेबाज एक बार फिर एक्शन में हैं और उनका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगा।

India Medals Tally Day 5 LIVE

रोशिबीना देवी– सिल्वर (महिला वुशु 60 किग्रा)

India Day-5 Asian Games LIVE-

7:42 AM: Asian Games 2023 Live Updates Swimming- भारत की शिवांगी शर्मा के पदक दौर से आगे जाने की संभावना नहीं है। वह 50 मीटर महिला फ्रीस्टाइल की हीट में 26.92 सेकेंड के समय के साथ 7वें स्थान पर रहीं।

7:48 AM: Asian Games 2023 Live Updates Badminton– बैडमिंटन महिला टीम इवेंट के राउंड ऑफ 16 मैच में भारत ने मंगोलिया को 3-0 से हराया। सिंधु और अश्मिता के बाद अनुपमा उपाध्याय ने अपना एकल मैच 21-0, 21-2 से जीता। भारत की 3-0 की बढ़त के बाद युगल मैचों की कोई आवश्यकता नहीं थी।

7:37 AM: Asian Games 2023 Live Updates Shooting– पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में, अर्जुन सिंह अपने चार राउंड के बाद छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। सरबजोत 18वें और शिवा 30वें स्थान पर हैं। इसके अलावा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है। स्कीट मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन में भारत अभी छठे स्थान पर है।

7:27 AM: Asian Games 2023 Live Updates- रोशिबीना को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष। वुशु महिलाओं के 60 किग्रा फाइनल में रोशिबिना को चीन की वु जियाओवेई के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। भारत का यह 8वां रजत और कुल 23वां मेडल है।

7:20 AM: Asian Games 2023 Live Updates- भारत ने बैडमिंटन में मंगोलिया के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मैच में 2-0 की बढ़त बना ली है। सिंधु के नक्शेकदम पर चलते हुए अश्मिता चालिहा ने खेरलेन दरखानबातर को 21-2, 21-3 से हराया।

6:56 AM: Asian Games 2023 Live Updates- पीवी सिंधु ने पांचवे दिन का धमाकेदार अंदाज में किया आगाज, मंगोलिया की म्यागमर्सुरेन को 21-2, 21-3 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

6:48 AM: Asian Games 2023 Live Updates: शूटिंग – भारत (अनंत जीत, गनेमत) स्कीट मिक्स टीम फाइनल में राउंड 1 के बाद 18 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

6:40 AM: Asian Games 2023 Live Updates- बैडमिंटन में हम महिला एकल इवेंट से शुरुआत करेंगे, जिसमें भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का सामना मंगोलिया की गणबातर से होगा।

6:20 AM: Asian Games 2023 Live Updates- शूटिंग में भारत के अनंतजीत सिंह नरूका और गनेमत सेखों स्कीट मिक्स्ड टीम में 06:30 बजे से एक्शन में होंगे। यह क्वालीफिकेशन राउंड होगा।

5:55 AM: Asian Games 2023 Live Updates- सभी की निगाहें आज के दिन रोशिबिना देवी नाओरेम पर होंगी जो महिलाओं के 60 किग्रा फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। गोल्ड मेडल मैच में उनका सामना चीन की जियाओवेई वू से होगा।

5:35 AM: Asian Games 2023 Live Updates- एशियन गेम्स के 5वें दिन का आगाज भारत बैडमिंटन इवेंट से करेगा। महिला टीम का सामना आज मंगोलिया से होना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *