बाबर की आर्मी पर चढ़ाई करने को तैयार रोहित के रणबांकुरे, कुछ ही देर में होगा टॉस India vs Pakistan T20 World Cup Live Score 9 june 2024 IND vs PAK Match at New York Latest Update Rohit Sharma Virat Kohli Babar Azam-cricket news

India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Live Score, Today IND vs PAK Match Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में क्रिकेट फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार था, वो कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी जंग न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ कॉन्फिडेंस हाई होगा। भारत ने अपने अभियान का विजयी आगाज किया था। रोहित ब्रिगेड ने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ी रविवार को फिर से दमखम दिखाने के लिए बेकरार होंगे। 

वहीं, बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का निराशाजनक शुरुआत से मनोबल टूट चुका है। पाकिस्तान पहले मैच में संयुक्त मेजबान अमेरिका के विरुद्ध उलटफेर का शिकार हो गया। उसे सुपर ओवर में हार का मुंह देखना पड़ा। न्यूयॉर्क की पिच असमान उछाल के कारण लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 100 रन बनाने के लिए टीमों को जूझना पड़ रहा है। हालांकि, गेंदबाजों की तूती बोल रही है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच लो स्कोरिंग रहेगा या रनों का पहाड़ खड़ा होगा, यह देखने वाली बात होगी। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्तान ने आपस में कुल 12 टी20 मैच खेले हैं। भारत ने 9 और पाकिस्तान ने तीन मैचों में बाजी मारी है। दोनों का टी20 वर्ल्ड कप में सात बार आमना-सामना हुआ है। भारत ने इस दौरान छह और पाकिस्तान ने एक मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम के निशाने पर अब विनिंग-7 होगा।

Sun, 09 Jun 2024 07:15 PM

IND vs PAK Live Score: कुछ ही देर में होगा हाई-वोल्टेज मैच का टॉस

 IND vs PAK Live Score: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टक्कर शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। टॉस के लिए कप्तान रोहित शर्मा और बाबर आजम साढ़े सात बजे मैदान पर होंगे।

Sun, 09 Jun 2024 07:00 PM

IND vs PAK Live Score: स्टेडियम पहुंचीं भारत-पाकिस्तान की टीम

IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान की टीम स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। हालांकि, बादल छाए हुए हैं, जिससे फैंस की धड़कनें थोड़ी बढ़ी हुई हैं।

Sun, 09 Jun 2024 06:47 PM

IND vs PAK Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

Sun, 09 Jun 2024 06:31 PM

IND vs PAK Live Score:  पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान/साइम अयूब, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

Sun, 09 Jun 2024 06:16 PM

IND vs PAK Live Score: कितना मायने रखता है पिछला रिकॉर्ड?

IND vs PAK Live Score: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत साबित हुई है लेकिन रोहित पिछले रिकॉर्ड को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते है। उन्होंने कहा कि टीम पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है क्योंकि वे इसे किसी अन्य मैच की तरह ले रहे हैं। रोहित ने मैच से पहले कहा,  ”कुछ भी नहीं बदला है। हम सात महीने पहले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में उनके खिलाफ खेल चुके हैं। लेकिन टी20 अप्रत्याशित है। यहां कभी भी खेल का रुख बदल सकता है।” उन्होंने कहा, ”पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान जिम्बाब्वे से हार गया था लेकिन फाइनल खेला था। आपका दिन हो तो कोई भी किसी को हरा सकता है।”

Sun, 09 Jun 2024 05:31 PM

IND vs PAK Live Score: कैसी होगा पिच का बर्ताव? रोहित को भी नहीं पता

IND vs PAK Live Score: रोहित भी न्यूयॉर्क की पिच के अप्रत्याशित बर्ताव से हैरान हैं। उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इससे क्या उम्मीद की जाए। रोहित मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ”न्यूयॉर्क हमारा घरेलू मैदान नहीं है। हमने यहां दो मैच खेले हैं लेकिन हमें इसकी प्रकृति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरीके से व्यवहार करता है, इसलिए क्यूरेटर भी भ्रमित है।”

Sun, 09 Jun 2024 04:53 PM

IND vs PAK Live Score: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया?

 IND vs PAK Live Score: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले न्यूयॉर्क में बादल छाए हुए हैं। पूरे मैच के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। शुरुआत में बारिश के करीब 50 प्रतिशत तक चांस हैं।

Sun, 09 Jun 2024 04:10 PM

IND vs PAK Live Score: भारत की नजरें पहले नंबर पर

IND vs PAK Live Score: टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम आज अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। पहले मैच में टीम ने आयरलैंड को हराया था। अगर टीम आज पाकिस्तान को हरा देती है तो ग्रुप ए में पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। इस समय यूएसए की टीम लगातार दो मैच जीतकर टॉप पर है।

Sun, 09 Jun 2024 02:39 PM

IND vs PAK Live Score: भारत से हारे तो मुश्किल में पड़ जाएगा पाकिस्तान

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तानी टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो सरीखा है। अगर पाकिस्तान आज भारत से हार जाता है तो उसके लिए सुपर एट में पहुंचना हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Sun, 09 Jun 2024 02:03 PM

IND vs PAK Live Score: क्या करेंगे रोहित और विराट?

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली 2016 से टी20आई में पावरप्ले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ क्रमशः 13 और 4 बार आउट हुए हैं, जिससे अफरीदी और आमिर के खिलाफ उनका मुकाबला देखने लायक होगा। दोनों का स्ट्राइक रेट भी अच्छा नहीं है। रोहित ने 121 के करीब और विराट ने 103 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Sun, 09 Jun 2024 01:33 PM

IND vs PAK Live Score: भारत के पास गेंदबाजी के 7 विकल्प

टीम इंडिया के पास पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने के लिए गेंदबाजी में सात विकल्प हैं। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज प्रोपर पेसर हैं, जबकि रविंद्र जडेजा स्पिन ऑलराउंडर हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पेस ऑलराउंडर हैं। अगर अक्षर पटेल या कुलदीप यादव को खिलाया जाता है तो वह तो गेंदबाजी करते ही हैं। ऐसे में कुल 7 ऑप्शन भारत के पास गेंदबाजी में हैं। 

Sun, 09 Jun 2024 01:00 PM

IND vs PAK Live Score: क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?

पाकिस्तान के खिलाफ अक्षर पटेल की जगह क्या स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है? इस पर मैनेजमेंट विचार कर सकता है, क्योंकि कुलदीप का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा है और उनके पास वेराइटी भी है, जिससे वे पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। 

Sun, 09 Jun 2024 12:25 PM

IND vs PAK Live Score: 8 बजे से होगा मैच

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच जब शुरू होगा तो उस समय न्यूयॉर्क में सुबह के साढ़े 10 बजे होंगे और भारत में रात के 8 बजे होंगे। ऐसे में फैंस भी रात में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का मजा टीवी और अपने स्मार्टफोन पर उठाने के लिए तैयार होंगे। भारत के सभी मैच लगभग इसी टाइम पर होंगे। 

Sun, 09 Jun 2024 11:57 AM

IND vs PAK Live Score: किस पिच पर होगा इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच

IND vs PAK Live Score: कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिसपर शनिवार को साउथ अफ्रीका वर्सेस नीदरलैंड्स मैच हुआ है। हालांकि 4 पिच होने के बावजूद बैक टू बैक एक पिच पर मुकाबला होना मुश्किल है।

Sun, 09 Jun 2024 11:15 AM

IND vs PAK Live Score: इंडिया पाकिस्तान राइवलरी में विराट कोहली का जलवा

IND vs PAK Live Score: इंडिया पाकिस्तान राइवलरी में विराट कोहली का जलवा रहा है। वह इन दोनों टीमों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 308 रन बनाए हैं। दोनों टीमों के मौजूदा स्क्वॉड में विराट कोहली को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है।

Sun, 09 Jun 2024 10:46 AM

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान आज हारा तो क्या होगा?

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को अगर आज भारत के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है तो उनके टूर्नामेंट से बाहर होने के चांसेस बढ़ जाएंगे। दरअसल, एक ग्रुप से सिर्फ दो ही टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर पाएगी। ऐसे में ग्रुप-ए से भारत और यूएसए प्रबल दावेदार होंगे।

Sun, 09 Jun 2024 09:58 AM

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान के साथ हुआ उलटफेर

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक बड़े उलटफेर का सामना करने के बाद उतरेगा। बाबर आजम की टीम की शुरुआत इस वर्ल्ड कप में किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। यूएसए जैसी टीम के खिलाफ हारकर पाकिस्तान यहां पहुंचा है। अगर आज पाकिस्तान भारत से हारता है तो उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

Sun, 09 Jun 2024 09:26 AM

IND vs PAK Live Score: भारत जीता अपना पहला मैच

IND vs PAK Live Score: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ जीतकर यहां पहुंची है। भारत ने उस मैच में 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का पहला और एकमात्र कड़ा मुकाबला है।

Sun, 09 Jun 2024 08:47 AM

IND vs PAK Live Score: हेड टू हेड

IND vs PAK Live Score: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत कुल 7 बार हुई है जिसमें 6 मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एकमात्र जीत टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली थी।

Sun, 09 Jun 2024 08:20 AM

IND vs PAK Live Score: भारत का स्क्वॉड

IND vs PAK Live Score: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *