मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी… आज NDA सरकार का शपथग्रहण समारोह, इन्हें मिल सकती है जगह pm narendra modi oath ceremony live updates full list of BJP JDU and nda ministers-national news

PM Modi oath ceremony Live: नरेंद्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार वे सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ले सकते हैं। इसमें लगभग 60 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, सबसे ज्यादा जगह बिहार को मिल सकती है। नई मंत्रिपरिषद में किन नामों को जगह मिलेगी, इसका इंतजार है। नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार भाजपा के पास अपना बहुमत नहीं है और वह गठबंधन के बहुमत के साथ सरकार बना रही है, इसलिए इस बार सरकार में सहयोगी दलों की संख्या तो ज्यादा होगी ही, मंत्रिपरिषद का आकार भी पिछली दोनों बार की तुलना में ज्यादा बड़ा होगा।

मोदी के शपथग्रहण समारोह में सात राष्ट्राध्यक्षों श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ एवं भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह के तमाम लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Sun, 09 Jun 2024 07:09 AM

PM Modi Oath ceremony Live: राजघाट और सदैव अटल जाएंगे पीएम मोदी

PM Modi Oath ceremony Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले कुछ ही देर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचने वाले हैं। इसके बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी को श्रद्धांजलि देने के लिए सदैव अटल जाएंगे।

Sun, 09 Jun 2024 07:06 AM

PM Modi Oath ceremony Live: दिल्ली में लगाए जा रहे पोस्टर

PM Modi Oath ceremony Live: मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज राष्ट्रपति भवन में होगा। राष्ट्रीय राजधानी में समारोह से पहले पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

Sun, 09 Jun 2024 06:13 AM

PM Modi Oath ceremony Live: गृह, रक्षा, वित्त, विदेश भाजपा के पास

PM Modi Oath ceremony Live: सूत्रों के अनुसार, गृह, वित्त, रक्षा और विदेश भाजपा के पास ही रहेंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार आधे से ज्यादा नए चेहरे सरकार में होंगे। कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी सरकार से बाहर रहना पड़ सकता है।

Sun, 09 Jun 2024 06:13 AM

PM Modi Oath ceremony Live: राष्ट्रपति को आज भेजी जाएगी सूची 

PM Modi Oath ceremony Live: सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह नई मंत्रिपरिषद को अंतिम रूप दिया जाएगा। उसके बाद राष्ट्रपति को सूची भेजी जाएगी। जिन चेहरों को मंत्रिपरिषद में स्थान दिया जाएगा मोदी उनसे रविवार सुबह चाय पर मिल सकते हैं। सबसे ज्यादा मंत्री पद बिहार के हिस्से में आ सकते हैं, जहां भाजपा को कई सहयोगी दलों को साधना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में चुनाव में भाजपा को लगे झटके के बाद वहां से इस बार मंत्री कम हो सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का कोटा बढ़ने की उम्मीद है।

Sun, 09 Jun 2024 06:12 AM

PM Modi Oath ceremony Live: ममता का समारोह में आने से इनकार

PM Modi Oath ceremony Live:  तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के सवाल पर कहा कि न मुझे निमंत्रण मिला है और न ही मैं जाऊंगी। भाजपा अलोकतांत्रिक और अवैध तरीके से सरकार बना रही है।

Sun, 09 Jun 2024 06:11 AM

PM Modi Oath ceremony Live: कांग्रेस बोली- न्योता मिला तो विचार करेंगे

PM Modi Oath ceremony Live: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण फिलहाल इंडिया गठबंधन के नेताओं को नहीं मिला है। न्योता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण गया है। वहीं, कांग्रेस के संगठन महसचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के बारे में फैसला गठबंधन करेगा।

Sun, 09 Jun 2024 06:11 AM

PM Modi Oath ceremony Live: दिल्ली से एक सांसद को मौका संभव

PM Modi Oath ceremony Live: दिल्ली से एक सांसद को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। हालांकि, मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज दोनों प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि तिवारी लगातार तीसरी बार जीतकर आए हैं। भाजपा ने इस बार दिल्ली में सात में से छह प्रत्याशियों की टिकट काट दिया था, लेकिन मनोज तिवारी एक मात्र प्रत्याशी थे, जिन पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया गया। मनोज तिवारी एक लाख 38 हजार से अधिक मतों से जीत कर आए हैं। 

Sun, 09 Jun 2024 06:10 AM

PM Modi Oath ceremony Live: सात देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता

PM Modi Oath ceremony Live:  शपथग्रहण समारोह में सात राष्ट्राध्यक्षों श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ एवं भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

Sun, 09 Jun 2024 06:09 AM

PM Modi Oath ceremony Live: नई कैबिनेट में इन्हें मिल सकती है जगह

PM Modi Oath ceremony Live: शिवराज सिंह का नाम मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। मंत्रीपद के लिए मनोहर लाल, सर्बानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर, बसवराज बोम्मई, टीडीपी के राम मोहन नायडू, जद(यू) के ललन सिंह, संजय झा और रामनाथ ठाकुर के अलावा चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल्ल पटेल के नाम चर्चा में हैं।

Sun, 09 Jun 2024 06:08 AM

PM Modi Oath ceremony Live: शाम 7:15 पर शपथ लेंगे पीएम मोदी

PM Modi Oath ceremony Live: नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार भाजपा के पास अपना बहुमत नहीं है और वह गठबंधन के बहुमत के साथ सरकार बना रही है, इसलिए इस बार सरकार में सहयोगी दलों की संख्या तो ज्यादा होगी ही, मंत्रिपरिषद का आकार भी पिछली दोनों बार की तुलना में ज्यादा बड़ा होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *