Mamata Banerjee Vs BJP; West Bengal CM On Congress India Alliance | ममता बोलीं- इंतजार करें, कुछ दिन बाद INDIA सरकार बनाएगा: कहा- NDA सरकार अवैध, कौन जानता है 15 दिन में क्या होगा

कोलकाता17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता बनर्जी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 400 सीटों की बात करते थे, वे अपने दम पर बहुमत भी नहीं ला सके।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि INDIA ब्लॉक कभी भी केंद्र सरकार की बागडोर अपने हाथ में ले सकता है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग 400 सीटों की बात करते थे, वे अपने दम पर बहुमत भी नहीं ला सके।

उन्होंने कहा कि ऐसा मत सोचिए कि INDIA ब्लॉक ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है तो कभी नहीं करेगा। हम बस इंतजार कर रहे हैं क्योंकि चीजें बदलती हैं। आखिरकार सरकार INDIA की ही बनेगी, लेकिन NDA को कुछ दिन सरकार चला लेने दीजिए। कई बार सरकारें एक ही दिन टिकती हैं। कुछ भी हो सकता है, कौन जानता है कि ये सरकार सिर्फ 15 दिन चले।

ये बात ममता ने शनिवार को तृणमूल पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में कही। ममता ने कहा कि वे नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गैर-लोकतांत्रिक और अवैध तरीके से सरकार बना रही है। उनकी पार्टी NDA सरकार बनते देखेगी और अपनी बारी का इंतजार करेगी।

कोलकाता में TMC के नव निर्वाचित सांसदों के साथ ममता बनर्जी।

कोलकाता में TMC के नव निर्वाचित सांसदों के साथ ममता बनर्जी।

ममता बोलीं- जनादेश मोदी के खिलाफ था
नव निर्वाचित तृणमूल सांसदों के साथ बैठक करने के बाद ममता ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी, अगर भाजपा के नेतृत्व वाली कमजोर और अस्थिर NDA सरकार सत्ता से बाहर हो जाती है। देश को बदलाव चाहिए। जनादेश बदलाव के लिए था। यह नरेंद्र मोदी के खिलाफ था, इसलिए उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए। किसी और को पीएम बनने देना चाहिए था।

लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिलीं
लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, तृणमूल कांग्रेस की 29 और समाजवादी पार्टी की 37 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है, ऐसे में सरकार बनाने के लिए INDIA गुट को 38 सीटें और चाहिए।

चंद्रबाबू नायडू की TDP को 16 सीटें मिली हैं, जबकि नीतीश कुमार की JDU ने 12 सीटें जीती हैं। फिलहाल दोनों पार्टियां NDA में शामिल हैं, लेकिन अगर आने वाले समय में ये पार्टियां INDIA में शामिल होती हैं तो INDIA गुट की सीटें 262 हो जाएंगी। हालांकि बहुमत के लिए तब भी 10 सीटें कम होंगी।

ये खबरें भी पढ़ें…

सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं:राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाए जाने की मांग

सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के सेंट्रल हॉल में पार्टी नेताओं की बैठक में सोनिया के नाम का प्रस्ताव रखा। गौरव गोगोई और तारिक अनवर ने इसका समर्थन किया।

इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक CWC बैठक में यह संकेत भी मिला है कि राहुल वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राष्ट्रपति ने मोदी को दिया नई सरकार बनाने का न्योता:9 जून को शपथ ग्रहण; पीएम ने कहा- 18वीं लोकसभा कुछ कर गुजरने वाली रहेगी

नरेंद्र मोदी को शुक्रवार 7 जून को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए।

बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद थे। इसके बाद NDA ने दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *