Donald Trump admits he and Melania ‘barely speak anymore’ after guilty verdict | ट्रम्प ने माना पत्नी मेलानिया के साथ सबकुछ ठीक नहीं: बोले- हमारे बीच कम बात होती है, पोर्नस्टार मामले ने जिंदगी में काफी असर डाला

[ad_1]

न्यूयॉर्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली बार माना है कि उनके और उनकी पत्नी मेलानिया के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा कि अब उनकी मेलानिया से ‘बहुत कम’ बातचीत होती है। दरअसल, लंबे समय से ऐसी अटकलें लगाईं जा रही थीं कि ट्रंप-मेलानिया में तनाव भरा रिश्ता चल रहा है और उनके बीच बातचीत नहीं होती है।

ट्रम्प के हशमनी मामले में मेलानिया चुप रही थीं। मैनहैट्टन में जब उन्हें दोषी ठहराया गया था तो मेलानिया वहां गई तक नहीं। बाद में भी मेलानिया ने कोर्ट के फैसले को लेकर भी कोई टिप्पणी तक नहीं की। इससे अनुमान लगाया जाने लगा कि ट्रम्प परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प एक शो में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों के अलावा अपने निजी जीवन पर भी बातें की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लिए ये एक मुश्किल दौर रहा है। ट्रम्प ने कहा कि मेरी फैमिली के साथ काफी अन्याय हुआ है। मेरी पत्नी मेलानिया बहुत अच्छी है। उसे दिन भर ये बकवास चीजें पढ़ने को मिलती हैं।

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ ट्रम्प के कथित संबंधों को लेकर मेलानिय ट्रम्प काफी असहज रहीं।

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ ट्रम्प के कथित संबंधों को लेकर मेलानिय ट्रम्प काफी असहज रहीं।

मेलानिया की हालत पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा- मुझे लगता है वे ठीक ही होंगी। मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यह सब उनके लिए आसान नहीं है। मुझे लगता है कि अगर वे ठीक नहीं है तो वे मुझे यह सब बताना भी नहीं चाहती। इससे पहले फॉक्स न्यूज से भी बात करते हुए ट्रम्प ने कहा था कि उनकी कानूनी लड़ाई विशेष रूप से उनकी पत्नी के लिए कठिन रही है।

ट्रम्प ने ये भी माना कि स्टार्मी डेनियल्स के मामले ने उनपर गहरा असर डाला है। उन्होंने कहा कि ये मामला उनकी पत्नी मेलानिया से जुड़ा था इसलिए इस घटना ने उन पर काफी ज्यादा असर डाला है। उन्होंने कहा- अगर यह सिर्फ मेरे बारे में होता हो तो मैं इतना परेशान नहीं होता।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ ट्रम्प के कथित संबंधों को लेकर मेलानिया ट्रम्प काफी असहज रहीं। दरअसल इस मुकदमे के दौरान स्टॉर्मी डेनियल्स ने ट्रम्प के साथ संबंधों को लेकर कई दावे किए थे। पोर्न स्टार ने ट्रम्प के साथ संबंध बनाने के बारे में विस्तार से बताने के अलावा ये भी दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया दोनों अलग-अलग बिस्तरों पर सोते हैं।

ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए थे।

ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए थे।

डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से पहले 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे दिये थे ताकि वह पुराने अफेयर पर मुंह बंद रखे। इसके लिए ट्रम्प ने अपने व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की थी।

बाद में ट्रम्प के वकील माइकल कोहेन ने दावा किया था कि ट्रम्प के कहने पर ही उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए। कोहेन ने कहा कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें ये पैसे वापस लौटा दिये थे। इसके लिए उन्होंने 10 महीने तक कोहेन को कई चेक दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में इसे लीगल फीस दिखाया, जो असल में एक अपराध छिपाने के लिए किया गया पेमेंट था।

5 पॉइंट में समझिए पोर्न स्टार को पैसे देने का पूरा मामला

2006 में विक्ड पिक्चर्स स्टूडियो में ट्रंप और स्टॉर्मी की तस्वीर। ट्रम्प तब 60 साल और स्टॉर्मी 27 की थीं। (साभार- stormydaniels.com)

2006 में विक्ड पिक्चर्स स्टूडियो में ट्रंप और स्टॉर्मी की तस्वीर। ट्रम्प तब 60 साल और स्टॉर्मी 27 की थीं। (साभार- stormydaniels.com)

1. पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने का मामला 2006 का है। तब डोनाल्ड ट्रम्प एक रियल एस्टेट कारोबारी थेे। पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स तब 27 साल की थीं और ट्रम्प 60 साल के। जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

2. स्टॉर्मी ने अपनी किताब ‘फुल डिस्क्लोजर’ में इस मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जब ट्रम्प से उनकी मुलाकात हुई, तब उनकी तीसरी पत्नी मेलेनिया ने बेटे बैरन को जन्म दिया था। बैरन को जन्म लिए महज 4 महीने ही हुए थे।

3. अपनी किताब में स्टॉर्मी ने बताया कि ट्रम्प के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें एक नए स्टार के पेंटहाउस में डिनर के लिए बुलाया था। किताब में उन्होंने ट्रम्प के साथ बने संबंधों और उनकी शारीरिक बनावट का भी जिक्र किया था। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था।

4. आरोप हैं कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले ट्रम्प ने स्टॉर्मी को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। ट्रम्प के वकील ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उसने ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे।

5. ट्रम्प की ओर से पोर्न स्टार को दिए गए पेमेंट का खुलासा जनवरी 2018 में वाल स्ट्रीट जर्नल ने किया था। इसी के आधार पर ट्रम्प के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया गया। वे अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनपर आपराधिक मुकदमा चलने वाला है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *