एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुआ ‘पंगा’, CISF गार्ड पर लगा थप्पड़ मारने का आरोप

[ad_1]

नई दिल्ली: कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थोड़ी देर पहले पंगा हुआ है, हालांकि कोई भी खुलकर इस मामले पर बात नहीं कर रहा है. पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस की एक महिला से आज 6 जून की दोपहर करीब 3:00 बजे कहा-सुनी हुई थी. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पुलिस अभी कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रही है, हालांकि 3:30 पर एक्ट्रेस वहां से निकल चुकी थीं.

कंगना दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली हैं. वहां पर उसने मामले पर जानकारी ली जाएगी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कंगना की स्टाफ की महिला से काफी बहस बाजी हुई थी. कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली विस्तारा एयरलाइन्स से जाना था. सिक्योरिटी चेक के दौरान कंगना का सिक्योरिटी महिला के साथ हंगामा हुआ है. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदी क्षेत्र से जीत दर्ज की है.

FIRST PUBLISHED : June 6, 2024, 17:25 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *