Amritsar Golden Temple; NDA INDIA Alliance Meeting | Nitish Kumar Modi Gandhi | न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: मोदी के शपथ ग्रहण में 5 पड़ोसी देशों को न्योता; गोल्डन टेंपल में लगे खालिस्तानी नारे; चंद्रबाबू की 12 जून को शपथ

  • Hindi News
  • National
  • Amritsar Golden Temple; NDA INDIA Alliance Meeting | Nitish Kumar Modi Gandhi

16 मिनट पहलेलेखक: गौरव सेन, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. मोदी के शपथ ग्रहण में श्रीलंका-बांग्लादेश समेत 5 देशों के नेताओं को न्योता, 8 जून को हो सकता है समारोह
लोकसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद नरेंद्र मोदी 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के PM प्रचंड, मॉरीशस और भूटान के नेता शामिल होंगे।
पूरी खबर पढ़ें…

2. ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल में लगे खालिस्तानी नारे
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल में भीड़ ने जरनैल सिंह भिंडरांवाले के पोस्टर लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही तलवारें लहराईं। इंदिरा गांधी की सरकार में गोल्डन टेंपल को भिंडरांवाले और हथियारबंद समर्थकों के कब्जे से छुड़ाने के लिए सेना के ऑपरेशन को ब्लू स्टार नाम दिया गया था। इसमें भिंडरांवाले की मौत हुई थी।
पूरी खबर पढ़ें…

3. चंद्रबाबू नायडू 12 जून को CM पद की शपथ लेंगे, चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह अमरावती में होगा। इसमें नरेंद्र मोदी और नए केंद्रीय कैबिनेट के कई मंत्री शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव में NDA ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। विधानसभा की 175 सीटों में से नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। तीनों गठबंधन में हैं।
पूरी खबर पढ़ें…

​​​​​​4. TDP ने भाजपा से 5 मंत्रालय और स्पीकर पद मांगा, रेलवे-कृषि मंत्रालय पर JDU की नजर
NDA गठबंधन में TDP और JDU ने सीटों में बड़ी भागीदार होने के नाते बड़ी हिस्सेदारी मांगी है। JDU की निगाह रेलवे-कृषि मंत्रालय के साथ बिहार के लिए विशेष पैकेज पर है। TDP ने ग्रामीण विकास, आवास और शहरी मामले, बंदरगाह और शिपिंग, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जल शक्ति मंत्रालय की मांग रखी है। TDP वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी मांग रही है। नायडू चाहते हैं कि वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार उन्हें मिले।
पूरी खबर पढ़ें…

5. UP-बिहार समेत चार राज्यों में हीटवेव, मॉनसून 10 दिन में MP आने का अनुमान
देश में दक्षिण और पूर्व-उत्तर में मानसूनी बारिश जारी है, उधर उत्तर की तरफ हीटवेव चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट है। मानसून केरल और तमिलनाडु होते हुए कर्नाटक पहुंच गया है। इसके 10 जून तक महाराष्ट्र, 15 जून तक मध्य प्रदेश और 27 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान है।
पूरी खबर पढ़ें…

6. भारत के ऑल टाइम टॉप गोल स्कोरर सुनील छेत्री का आज आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला
भारत के फेसम फुटबॉलर सुनील छेत्री (39) आज अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। वे कोलकाता में कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग मैच में उतरेंगे। अपने 19 साल के फुटबॉल करियर में उन्होंने भारत के लिए 94 गोल किए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद छेत्री सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी हैं।
पूरी खबर पढ़ें…

7. संजय राउत बोले- मोदी के पास बहुमत नहीं, I.N.D.I.A ब्लॉक के पास जनादेश
I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। वे अस्थिर सरकार देना चाहते हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक के पास जनादेश भी है और संख्या भी है।
पूरी खबर पढ़ें…

8. गाजा के स्कूल पर इजराइल का फाइटर जेट से हमला, 32 की मौत इजराइल ने सेंट्रल गाजा में एक स्कूल पर फाइटर जेट्स से एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइली डिफेंस फोर्स का दावा है कि UNRWA के इस स्कूल में हमास की नुखबा फोर्स के लड़ाकों ने पनाह ले रखी थी। इजराइल ने एयरस्ट्राइक में उन्हें ही निशाना बनाया। वहीं, अलजजीरा के मुताबिक मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

9. टी-20 वर्ल्डकप- युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को हराया, ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को मात दी टी20 वर्ल्डकप के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने युगांडा को 39 रन से हराया। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। युगांडा 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। वहीं, अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही युगांडा ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज की। उसने पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से हराया। पूरी खबर पढ़ें…

10. सहस्त्रताल ट्रैकिंग हादसा: 9 ट्रैकर्स की मौत, 13 सुरक्षित, 4 शवों की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें
उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैकिंग पर गए 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई है। कुल 22 लोग ट्रैकिंग पर गए थे, जिनमें 3 गाइड शामिल थे। रेस्क्यू टीम अब तक 5 शवों को ला पाई है। 4 शवों की तलाश जारी है। 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 11 अस्पताल में भर्ती हैं। रेस्क्यू में आपदा प्रबंधन, SRDF, वन विभाग और पुलिस जुटी हुई हैं।
पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *