BJP Congress Meetings Update; NDA INDIA Alliance – Rahul Gandhi Nitish Kumar Modi | Election Result 2024 | न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: NDA-INDIA की अलग-अलग बैठक, एक फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे नीतीश-तेजस्वी; मोदी सरकार के 19 मंत्री हारे; आज बाजार चढ़ा

  • Hindi News
  • National
  • BJP Congress Meetings Update; NDA INDIA Alliance Rahul Gandhi Nitish Kumar Modi | Election Result 2024

19 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. INDIA ब्लॉक की बैठक आज, सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला होगा
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद INDIA ब्लॉक आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा। INDIA दलों की यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। गठबंधन को कुल 204 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

2. दिल्ली में NDA दलों की बैठक आज: पीएम ने नीतीश-नायडू को फोन कर बुलाया
लोकसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। इसके साथ ही NDA ने तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. स्मृति ईरानी समेत 19 केंद्रीय मंत्री हारे, 5 पूर्व मुख्यमंत्री भी नहीं बचा पाए अपनी सीट
लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के 50 में से 19 केंद्रीय मंत्री हार गए हैं। अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी, तिरुवनंतपुरम से राजीव चंद्रशेखर, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी को हार मिली। वहीं 13 में से 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी हार झेलनी पड़ी। इनमें दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अर्जुन मुंडा, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

4. 28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नतीजे, 6 राज्यों में भाजपा का क्लीन स्वीप
दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। कांग्रेस 99 सीट जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और सपा 37 सीटें जीतकर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं। अमेठी से स्मृति ईरानी हारीं। हालांकि हिमाचल में अनुराग ठाकुर और कंगना रनोट को जीत मिली। वहीं खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को निर्दलीय के रूप में जीत मिली।
पढ़ें पूरी खबर…

5. चुनाव नतीजों पर वर्ल्ड लीडर्स का रिएक्शन, मेलोनी बोली- भारत से दोस्ती और मजबूत करेंगे
चुनाव से पहले ही विदेश दौरों को स्वीकार करने वाले नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों पर निर्भर हैं। वे लगातार तीसरी बार पीएम बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे पीएम होंगे। इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी ने लिखा- चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे दोस्त मोदी और NDA को शुभकामनाएं। दोस्ती और मजबूत करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

6. बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की बढ़त
शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 72,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की तेजी है। इलेक्शन रिजल्ट वाले दिन सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) गिरा था। पिछले चार साल की यह सबसे बड़ी गिरावट थी। निवेशकों के 31 लाख करोड़ रुपए डूब गए थे।
पढ़ें पूरी खबर…

7. RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से, रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आज (5 जून) यानी बुधवार से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग शुरू होगी। यह मीटिंग 7 जून तक चलेगी। ये वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी मीटिंग होगी। इस मीटिंग में RBI रेपो रेट यानी इंटरेस्ट रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं है। अभी रेपो रेट 6.50% पर है। RBI ने इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।
पढ़ें पूरी खबर…

8. लोकसभा चुनाव में 15 में से 11 फिल्म सेलिब्रिटी जीते; राज बब्बर, निरहुआ, पवन सिंह हारे
लोकसभा चुनाव में 15 फिल्म सेलिब्रिटी उतरे थे, जिनमें से 11 ने जीत हासिल कर ली है। जीतने वालों में कंगना रनोट, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत हेमा मालिनी को मिली है, जो 2,93,407 वोटों से जीती हैं। वहीं दूसरी तरफ राज बब्बर, निरहुआ जैसे एक्टर्स मात खा गए। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, उन्हें भी हार मिली।
पढ़ें पूरी खबर…

9. जोकोविच ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया, प्री क्वार्टर फाइनल में घुटने में लगी थी चोट
डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। फ्रांसिस्को सेरुंडोलो के खिलाफ चौथे राउंड के मैच में जोकोविच को दाहिने घुटने पर चोट लग गई थी। उनके घुटने की एक नस के फटने की पुष्टि हुई है। जोकोविच के फ्रेंच ओपन से हटने से उनके 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। वहीं उनके 1 जुलाई से होने वाले विंबलडन में भी खेलने पर संशय है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. यूपी में स्विमिंग पूल में नहाने गए शख्स का लाइव मर्डर, बच्चों के सामने पिता को गोली मारी
मेरठ में मंगलवार की रात सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। लाइव मर्डर की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। मरने वाला शख्स अरशद नौचंदी हिस्ट्रीशीटर था। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पकड़ने के लिए पुलिस ने 2 टीमें लगाई हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *