Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 5 june 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 5 June 2024-  ग्रहों की स्थिति : वृषभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा है। सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, चंद्रमा वृषभ राशि में। मेष ऱाशि में मंगल। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- आर्थिक स्थिति थोड़ी बूझी-बूझी सी महसूस करेंगे आप। बहुत मजेदार नहीं लगेगा। वाणी में ताकत नहीं रहेगी। कोटंबिक सुख में बाधा आएगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

वृषभ राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। 

मिथुन राशि- ऊर्जा का ह्रास होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। मन में बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- आय के बहुत स्तोत्र होने के कारण कन्फ्यूज रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। यात्रा में कष्ट संभव है। 

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम है। कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक-ठाक कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा बहुत मजेदार नहीं होगी। कार्यों में विघ्न-बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। 

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। रिस्क लेने लायक नहीं हैं अभी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बहुत सारे लोगों के साथ संबंध के चक्कर में न रहें। कोई नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी। यद्यपि कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- मन कन्फ्यूज रहेगा। बहुत सारे ऑप्शन में आप परेशान रहेंगे। कंसंट्रेशन की प्रॅाब्लम होगी। विद्यार्थी परेशानी में रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि- घर में बहुत तरीके के लोग इस समय शामिल रहेंगे। जिस की वजह से घरेलू सुख बाधित रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में कन्फ्यूज रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *