High speed car crushed people in Kolhapur | कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला: गाड़ी के ड्राइवर रिटायर वाइस चांसलर और दो बाइक सवारों की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

कोल्हापुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस हादसे में कार ड्राइवर और बाइक सवार दो लोगों समेत 3 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सोमवार (3 जून) की दोपहर 2.25 बजे तेज रफ्तार सेंट्रो कार की टक्कर से दो बाइक सवारों और कार चला रहे 72 साल के बुजुर्ग की भी मौत हो गई। साथ ही 6 लोग घायल हुए हैं। हादसा शहर के साइबर चौक पर हुआ।

हादसा CCTV में रिकॉर्ड हुआ है। इसका 22 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि बिना ट्रैफिक सिग्नल वाले साइबर चौक पर भीड़ है। टू व्हीलर, फोर व्हीलर सवार लोग अपने-अपने रास्ते जा रहे हैं।

वीडियो के 13वें सेकेंड पर तेज रफ्तार सफेद रंग की सेंट्रो कार (MH 09 BM 2892) आगे खड़ीं तीन बाइकों को टक्कर मारती है। बाइकों पर सवार लोग हवा में कई फीट तक उछल जाते हैं। कार भी आग जाकर सड़क के किनारे रैलिंग से टकराकर पलट जाती है।

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच जाती है। राहगीर दौड़ पर घायलों की मदद करते हैं। हादसे में घायल हुए 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद की तस्वीरें…

तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे लगा पोल भी उखड़ गया।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे लगा पोल भी उखड़ गया।

हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई, क्षतिग्रस्त कार और बाइक सड़क पर पड़ी हुई।

हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई, क्षतिग्रस्त कार और बाइक सड़क पर पड़ी हुई।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों को भी रास्ते से हटाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक वसंत एम चव्हाण सहित बाइक सवार 3 लोगों की मौत हुई है। चव्हाण कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय से वाइस चांसलर से पद से रिटायर हुए थे। पुलिस ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें…

MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत:राजस्थान के 50 बाराती सवार थे, 16 घायल; ड्राइवर नशे में था, शव JCB से निकालने पड़े

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात 9 बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 12 ट्रॉमा सेंटर में हैं। गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों समेत 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले थे। बारात में शामिल एक महिला का कहना है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब में रेल हादसा, एक गाड़ी दूसरी से टकराई; बोगियां ऊपर चढ़ीं, तीसरी गाड़ी को चपेट में लिया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गईं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बाजू वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *