Election Result Stock Market; Sensex | Adani Ports Adani Power | न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार 2000 अंक चढ़ा; MP में ट्रैक्टर पलटा, 13 मौत; 11 साल बाद टी-20 वर्ल्डकप मैच टाई

37 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. शेयर बाजार में रिकॉर्ड 2000 अंक की तेजी, सेंसेक्स ने 76,738 का हाई बनाया
चुनाव नतीजों से एक दिन पहले शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,738 और निफ्टी ने 23,338 हाई बनाया है। सेंसेक्स में 2000 अंक से ज्यादा की तेजी रही। वहीं निफ्टी 650 अंक से ज्यादा चढ़ा। ये 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते 2 साल की शेयर बाजार की सबसे बड़ी बढ़त है। इससे पहले 30 अगस्त 2022 को सेंसेक्स में 1500 अंक (2.70%) से ज्यादा की तेजी रही थी।
पढ़ें पूरी खबर…

2. MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, राजस्थान के 13 लोगों की मौत; ड्राइवर नशे में था, शव JCB से निकालने पड़े
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात 9 बजे राजस्थान से आए बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। बारात में शामिल एक महिला का कहना है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था। ट्रॉली में 70 बाराती थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। JCB की मदद से ट्रॉली उठाकर शवों को और अन्य घायलों को निकाला गया।
पढ़ें पूरी खबर…

3. नामीबिया ने सुपरओवर में ओमान को हराया, 11 साल बाद टी-20 वर्ल्डकप मैच टाई हुआ
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मैच आज नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया। नामीबिया ने ओमान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस मैच का रिजल्ट सुपरओवर में निकला। 2012 के बाद पहली बार टी-20 वर्ल्डकप मेंस में सुपरओवर खेला गया। इससे पहले, टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी सुपर ओवर 2012 में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज को जीत मिली थी।
पढ़ें पूरी खबर…

4. अमूल दूध 15 महीने बाद 2 रुपए महंगा हुआ, गोल्ड 66 रुपए और फ्रेश 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा
आज से अमूल दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब ये है कि MRP में 3 से 4% का इजाफा होगा। अमूल ने दूध की कीमतों में 15 महीने बाद बढ़ोतरी की है। इससे पहले फरवरी 2023 में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, मतदान प्रतिशत पर अपनी बात रखेंगे
लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले इलेक्शन कमीशन आज दिल्ली में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। ऐसा पहली बार है जब आयोग ने वोटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 1952 से लेकर अब तक के किसी भी लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग ने वोटिंग के बाद और रिजल्ट के पहले कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।
पढ़ें पूरी खबर…

6. MP-दिल्ली समेत 11 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने 11 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा शामिल हैं। हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में हल्की बारिश और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश होगी।
पढ़ें पूरी खबर…

7. पश्चिम बंगाल में बारासात और मथुरापुर की दो बूथों पर आज फिर से वोटिंग
पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक बूथ पर सोमवार (3 जून) को फिर से वोटिंग हो रही है। बंगाल की 9 सीटों पर 1 जून को वोटिंग हुई थी। हालांकि, कुछ बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग के आदेश जारी किए हैं। दोनों बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे तक वोटिंग होगी।
पढ़ें पूरी खबर…

8. मेरठ में कार में मां-बेटे सहित 4 जिंदा जले: कंकाल सिकुड़ चुके थे; 1 किमी दूर तक फैली बदबू
मेरठ में चलती कार में रविवार शाम 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में मां-बेटे और 2 अन्य लोग हैं। चारों की बॉडी इस कदर जली कि कंकाल सिकुड़ चुके थे। कार के नाम पर केवल मैटल बॉडी बची है। आग बुझाने पहुंचे फायर फाइटर प्रवीन कुमार ने बताया-कार आग का गोला बनी थी। लोगों के जलने की बदबू से साथी पुलिसकर्मियों को उल्टी होने लगी। करीब एक किमी दूर तक जलने की बदबू फैली थी।
पढ़ें पूरी खबर…

9. मालदीव इजराइली नागरिकों की एंट्री पर बैन लगाएगा, गाजा के समर्थन में मार्च भी निकालेगा
मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इजराइल-गाजा युद्ध में फिलिस्तीन का समर्थन किया है। सरकार ने देश में पासपोर्ट के नियमों में बदलाव करते हुए इजराइली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। फैसला लागू होने के बाद इजराइली नागरिक मालदीव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। मालदीव में हर साल इजराइल के करीब 15 हजार टूरिस्ट आते हैं। मालदीव की इकॉनमी टूरिज्म बेस्ड है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. मैक्सिको को पहली बार मिल सकती है महिला राष्ट्रपति, कल हुआ था चुनाव
मैक्सिको में 2 जून को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार कोई महिला कैंडिडेट जीत सकती है। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, जिसमें क्लॉडिया शेनबॉम को 60% वोट, जोचिटल गैल्वेज को 28% और जॉर्ज अल्वारेज मिनेज को 9% वोट मिल चुके हैं। अब तक 3% मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। फाइनल नतीजे 8 जून तक आने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर…

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *