Arvind Kejriwal Surrender Update; Delhi Rajasthan Rainfall Alert | Exit Poll Result Analysis | न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: अरुणाचल विधानसभा रिजल्ट- रुझानों में BJP आगे; टी-20 वर्ल्डकप शुरू, पहला मैच अमेरिका जीता; रवीना पर नशे में मारपीट का आरोप

  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal Surrender Update; Delhi Rajasthan Rainfall Alert | Exit Poll Result Analysis

6 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. विधानसभा चुनाव रिजल्ट: रुझानों में सिक्किम में SKM और अरुणाचल में BJP को बढ़त
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। SKM 32 में से 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनती दिख रही है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 27 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी यहां 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल में बहुमत का आंकड़ा 31 है।
पढ़ें पूरी खबर…

2. पंजाब में रेल हादसा: एक मालगाड़ी का इंजन दूसरी से टकराया; पैसेंजर गाड़ी भी चपेट में आई
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गईं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बगल वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार धीमी थी तो ड्राइवर ने फौरन गाड़ी रोक ली और बड़ा हादसा टल गया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. दिल्ली-राजस्थान सहित 27 राज्यों में आज बारिश की संभावना; यूपी-छत्तीसगढ़ में तापमान गिरा
देश के कई राज्यों में हीटवेव का असर कम होने लगा है। प्री मानसून बारिश से तापमान में कमी आई। 1 जून को सिर्फ 8 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहा। राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। आज 27 राज्यों में बारिश की संभावना है। मानसून ने केरल में 30 मई को एंट्री की थी।
पढ़ें पूरी खबर…

4. केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे, जमानत याचिका पर 5 जून को फैसला
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे। वे 3 बजे घर से रवाना होंगे। राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1 जून को मेडिकल ग्राउंड पर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने फैसला 5 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल ने 7 दिन की जमानत मांगी थी, ताकि वे अपने मेडिकल टेस्ट करवा सकें। केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें 1 जून तक की जमानत दी थी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. दावा- एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला से मारपीट की, विक्टिम बोलीं- नशे में थीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में 70 साल की महिला से मारपीट का आरोप लगा है। घटना शनिवार रात की है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई। इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं।

पढ़ें पूरी खबर…

6. लोकसभा चुनाव के सभी 7 फेज में 65.14% वोटिंग, 1952 के बाद सबसे लंबा चुनाव
देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव खत्म हो चुका है। अब 4 जून को नतीजे आएंगे। 7 फेज में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 542 सीट पर लगभग 65.14% वोटिंग हुई। 19 अप्रैल से 4 जून तक चलने वाली यह चुनाव प्रक्रिया कुल 46 दिनों की है। यह 1952 के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाला चुनाव है, 1952 में चुनावी प्रक्रिया 4 महीने तक चली थी। इस बार चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 43 केंद्रीय मंत्री, 12 पूर्व मुख्यमंत्री, 8 फिल्मी सितारे और 2 पूर्व क्रिकेटर थे।
पढ़ें पूरी खबर…

7. चांद के सबसे अंधेरे हिस्से में चीन की लैंडिंग, 23 दिन में सैंपल लेकर लौटेगा चांग’ई-6 लैंडर
चीन के मून मिशन चांग’ई-6 ने लगभग एक महीने बाद रविवार सुबह चांद के अंधेरे वाले हिस्से पर सफल लैंडिंग की। चीन की स्पेस एजेंसी के मुताबिक चांग’ई-6 लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन में उतरा। यहां से चंद्रमा की सतह के नमूने इकट्ठा करना शुरू करेगा। इसके बाद लैंडर वापस आएगा। चीन चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने वाला पहला देश बनना चाहता है।
पढ़ें पूरी खबर…

8. टी-20 वर्ल्डकप आज से शुरू: पहले मैच में अमेरिका ने कनाडा को 7 विकेट से हराया
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में रविवार को अमेरिका ने कनाडा को 7 विकेट से हराया। अमेरिका ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। कनाडा ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए और अमेरिका को 195 रन का टारगेट दिया। जवाब में USA 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। अमेरिका की ओर से आरोन जोन्स ने नाबाद 95 रन बनाए।
पढ़ें पूरी खबर…

9. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा- शादी का वादा पूरा न करने पर रेप का आरोप सही नहीं
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने के मामले में निचली अदालत के फैसले को पलट दिया। जिला अदालत ने प्रेमी को 7 साल की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि वादा पूरा न करने का मतलब हर बार यह नहीं निकाला जा सकता कि वादा झूठा था। दुष्कर्म का मामला तभी बनता है, जब वादे के पीछे धोखे का इरादा हो।
पढ़ें पूरी खबर…

10. UP में पिता ने बेटे को मारकर लाश खूंटी पर लटकाई, पत्नी को गला दबाकर मारा
यूपी के झांसी में एक युवक ने शनिवार रात ससुराल में 4 साल के मासूम बेटे और पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर बेटे की लाश को रस्सी के सहारे खूंटी पर लटका दिया। किचन में जाकर खुद भी फांसी लगा ली। पूरी वारदात के पीछे की वजह घरेलू कलह है।
पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *