Arunachal Pradesh and Sikkim Election 2024 Result:अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं, सिक्किम में 32 सीटों पर काउंटिंग हो रही है। यहां 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में कुल 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 82.95 प्रतिशत वोट डाले गए थे।
सिक्किम में सत्तारूढ़ प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और पवन कुमार चामलिंग के सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस ने भी सिक्किम में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 146 उम्मीदवारों में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग, पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया और भाजपा के नरेंद्र कुमार सुब्बा शामिल हैं। 2019 में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली एसकेएम ने 17 सीटें जीतीं, जबकि एसडीएफ ने 15 सीटें हासिल कीं।
60 सीटों वाली अरुणाचल विधानसभा में मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अरुणाचल प्रदेश में उम्मीदवार उतारे हैं।
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के नतीजे जानने के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।
Arunachal Election Result LIVE: अरुणाचल में 2019 के चुनाव में क्या हुआ था
Arunachal Election Result LIVE: 2019 के विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेडीयू के खाते में सात सीटें गई थीं। एनपीपी को पांच, कांग्रेस को चार और पीपीए को एक सीट मिली थी। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जीत हासिल हुई थी। नाबाम तुकी को छोड़कर सभी कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।
Arunachal Election Result LIVE: क्या कहता है अरुणाचल का एग्जिट पोल
Arunachal Election Result LIVE: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी अरुणाचल प्रदेश में 44 से 51 सीटें जीत सकती है। वहीं एनपीपी के खाते में 2 से 6 सीटें और कांग्रेस को केवल एक से चार सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से 6 सीटें जा सकती हैं।
Arunachal Election Result LIVE: अरुणाचल में बड़ी बढ़त की ओर भाजपा
Arunachal Election Result LIVE: अरुणाचल प्रदेश में मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा आठ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एनपीपी को एक पर बढ़त मिली हुई है। आपको बता दें कि यहां बीजेपी ने 10 सीटें निर्विरोध जीत ली थी।
Arunachal and Sikkim Election Result LIVE: अरुणाचल में भाजपा, सिक्किम में SKM को बढ़त
Arunachal and Sikkim Election Result LIVE: अरुणाचल प्रदेश में अब तक 5 सीटों के रुझान सामने आए हैं। सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। यहां भगवा पार्टी ने पहली ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। सिक्किम की बात करें तो शुरुआती रुझानों में एसकेएम 3 सीटों पर आगे है। अन्य को एक पर बढ़त है।
Sikkim Election Result LIVE: सिक्किम में कांटे की टक्कर
Sikkim Election Result LIVE: सिक्किम के भी रुझान सामने आने लगे हैं। एसकेएम एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं, अन्य के खाते में एक सीटें जाती दिख रही हैं।
Arunachal Election Result LIVE: रुझानों में भाजपा को बढ़त
Arunachal Election Result LIVE: अरुणाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने दो और सीटों पर बढ़त बना ली है। यहां विधानसभा के कुल 60 सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा है।
Arunachal and Sikkim Election Result LIVE: अरुणाचल और सिक्किम में शुरू हुई मतों की गिनती
Arunachal and Sikkim Election Result LIVE: अरुणचल प्रदेश और सिक्किम में मतों की गिनती सुबह 6 बजे शुरू हो चुकी है। अरुणाचल में भाजपा पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अधिकांश एग्जिट पोल में यहां भाजपा की जीत की संभावना है।