Karnataka Prajwal Revanna Sex Scandal Case; PM Modi Kanyakumari Visit | Trump Porn Star | न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कन्याकुमारी में ध्यानमग्न मोदी की पहली तस्वीर; पोर्न स्टार केस में ट्रम्प दोषी करार; सेक्स स्कैंडल- आरोपी प्रज्वल अरेस्ट

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Prajwal Revanna Sex Scandal Case; PM Modi Kanyakumari Visit | Trump Porn Star

17 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. पीएम मोदी का विवेकानंद रॉक पर 45 घंटे का ध्यान, पहली तस्वीर सामने आई
PM मोदी का कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे का ध्यान जारी है। वे 1 जून तक ध्यानमग्न रहेंगे। वे उसी जगह बैठे हैं, जहां 1892 में स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था। यह दूसरा मौका है जब चुनाव प्रचार खत्म होते ही मोदी ने ध्यान लगाया है। इससे पहले 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग से पहले PM केदारनाथ गए थे। उन्होंने वहां रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था। इसके बाद बद्रीनाथ गए थे।
पढ़ें पूरी खबर…

2. सेक्स स्कैंडल केस- 35 दिन बाद भारत लौटे प्रज्वल रेवन्ना, एयरपोर्ट पर अरेस्ट हुए
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से भारत लौटे। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के कुछ देर बाद ही SIT ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। प्रज्वल को यहां से CID ऑफिस लाया गया, जहां उन्हें रातभर रखा गया। प्रज्वल को आज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रज्वल के खिलाफ महिलाओं के यौन उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. 7 राज्यों में हीटवेव से 79 की मौत, बिहार में सबसे ज्यादा 44 लोगों की जान गई
देश के 7 राज्यों में हीटवेव के कारण 30 मई को 79 लोगों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा बिहार में 44 लोगों की जान गई। झारखंड में 15, ओडिशा में 10, राजस्थान में 5, छत्तीसगढ़ में 3 और उत्तर प्रदेश-दिल्ली में 1-1 की मौत हुई। हालांकि अगले 4-5 दिनों में राहत मिलने वाली है। मानसून केरल पहुंच गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. पोर्न स्टार केस में ट्रम्प दोषी करार; राष्ट्रपति पद पर रहे पहले व्यक्ति जो दोषी पाए गए
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पोर्न स्टार केस में दोषी पाए गए हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति रहते हुए या रह चुके व्यक्ति को दोषी ठहराए जाने का यह पहला मामला है। ट्रम्प के खिलाफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। ट्रम्प की सजा पर सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. बिभव कुमार की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, मालीवल से मारपीट का आरोप
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट 27 मई को ही बिभव की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। 28 मई को बिभव को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। उन पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से CM हाउस में मारपीट का आरोप है।
पढ़ें पूरी खबर…

6. बांग्लादेशी सांसद की बेटी DNA जांच के लिए भारत आएंगी, पिता की हो चुकी हत्या
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे। 10 दिन बाद पुलिस ने बताया कि उनकी हत्या हो चुकी है। पुलिस ने कोलकाता के एक फ्लैट के सेप्टिक टैंक से साढ़े तीन किलो का कटा मांस और बाल बरामद किया। इसी फ्लैट में अजीम अनार ठहरे हुए थे। DNA सैंपल मैच कराने के लिए सांसद की बेटी भारत आएंगी।
पढ़ें पूरी खबर…

7. 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग कल: PM मोदी, कंगना, रवि किशन, पवन सिंह मैदान में
लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। 2019 में इन सीटों में से सबसे ज्यादा भाजपा 25, TMC 9, बीजद 4, जेडीयू और अपना दल (एस) 2-2, JMM महज 1 सीट जीत सकी थी। कांग्रेस को केवल पंजाब की बदौलत 8 सीटों पर जीत मिली थी। इस फेज में PM मोदी, 3 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। वहीं एक्टर कंगना, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

8. अमेरिकी हथियारों से रूसी सेना पर हमला करेगा यूक्रेन, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी मंजूरी
रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ उसके हथियारों का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने 31 मई को बताया कि इसमें यूक्रेन अमेरिकी ATACMS मिसाइल का इस्तेमाल खार्किव को रूसी सेना से बचाने के लिए कर सकता है। इसकी रेंज 300 किलोमीटर है।
पढ़ें पूरी खबर…

9. MP में युवक ने रेप किया, लड़की को घर से घसीटकर ले गए; पिता का पैर, भाई का हाथ तोड़ा
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में युवक ने 22 साल की युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। उसे बदनाम किया। फिर लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर दोस्तों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की के घर पहुंचा। उसे उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया। मां को भी बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. पुणे पोर्श केस- पूर्व IAS की मानव अधिकार आयोग को चिट्ठी, बोले- पुलिस ने नाबालिग को पिज्जा खिलाया
पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस की जांच को लेकर पूर्व IAS ऑफिसर अरुण भाटिया ने महाराष्ट्र मानव अधिकार आयोग को चिट्ठी लिखकर पुलिस कमिश्नर के तत्काल ट्रांसफर की मांग की है। भाटिया ने कहा कि नाबालिग ने शराब पी है या नहीं, इसके टेस्ट के लिए पुलिस ने 6 घंटे तक की देरी की। पुलिस ने टेस्ट से पहले नाबालिग को पुलिस स्टेशन में पिज्जा खिलाया। गवाहों और कार में बैठे लोगों के बयान दर्ज करने में भी देरी की गई।
पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *