Was the body of a Hindu girl found in an Agra mosque? | क्या आगरा की मस्जिद में हिंदू लड़की की लाश मिली: हत्या का मामला सांप्रदायिक रंग देकर हुआ वायरल; जानिए सच्चाई

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

19 मई को आगरा में ताजमहल के पास एक मस्जिद में लड़की की हत्या कर दी गई। मस्जिद के अंदर उसकी अर्धनग्न लाश मिली। लड़की का चेहरा कुचला हुआ और शरीर पर भी चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लड़की की लाश के फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

  • दावा किया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर जिस लड़की की लाश मिली, वो हिंदू है।
  • X पर किक्की सिंह नाम की वेरिफाइड यूजर ने लिखा- आगरा की मस्जिद में एक हिंदू लड़की की अद्ध नग्न अवस्था में लाश मिली है। सूत्रों के अनुसार सामूहिक बलात्कार भी हुआ है। (अर्काइव)

  • सरिता विश्नोई नाम की एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- आज एक हिंदू लड़की को मस्जिद में मारा गया है। इंसाफ दो और हत्यारों को जल्दी से जल्दी पकड़ो। अगर ये लाश किसी मुस्लिम बेटी की होती और गलती से किसी मंदिर के आसपास मिलती, तो ये आगे तुम्हें पता ही है। (अर्काइव)

  • श्रेयस नाम के यूजर ने लिखा- आगरा स्थित मस्जिद में एक हिन्दू लड़की को मार दिया गया, जिसके बाद से मौलवी मौलाना फरार हैं। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स सर्च किए। सर्च करने पर हमें इस मामले से जुड़ा एक पोस्ट आगरा पुलिस कमिश्नरेट के ऑफिशियल X अकाउंट पर मिला।

आगरा पुलिस कमिश्नरेट ट्वीट कर लिखा- थाना ताजगंज क्षेत्रांतर्गत मस्जिद में मिली मृतक महिला मुस्लिम है। विवेचना तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों से मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। ट्वीट में झूठे भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत किया गया है। कृपया सही तथ्य की जानकारी किए बिना ऐसी कोई भ्रामक पोस्ट कर अफवाह न फैलाएं, जिससे समाज में शांति / कानून व्यवस्था प्रभावित हो अन्यथा आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 04 पुलिस टीमें गठित है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

आगरा में 19 मई को हुई इस घटना से जुड़ी पूरी खबर भास्कर ने भी अपनी वेबसाइट पर पब्लिश की थी। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

भास्कर की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

साफ है कि सोशल मीडिया पर आगरा में हुई घटना के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050

ये खबर भी पढ़ें…

पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस : दावा- जमानत मिलने के बाद नाबालिग आरोपी ने रैप सॉन्ग बनाया, न्यायपालिका का मजाक उड़ाया; जानिए वायरल वीडियो का सच

पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस में जुवेनाइल बोर्ड ने बुधवार 22 मई को नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द कर उसे 5 जून तक के लिए बाल सुधार गृह भेजा था। दावा किया गया कि नाबालिग आरोपी ने पुणे में अपनी पोर्श कार से दो मासूम लोगों को कुचलने के बाद एक रैप सॉन्ग बनाया था। रैप सॉन्ग में नाबालिग ने न्यायपालिका का मजाक उड़ाया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *