| सलमान खान ने सुनाया सालों पुराना किस्सा, बोले- मेरी आंखों में आंसू आ गए थे – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। पूरी दुनिया में लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने के बाद से सलमान खान ने अब तक इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्हें देखना हर कोई बेहद पसंद करता है। सलमान खान की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है।

सलमान खान ने हाल ही में उनकी सभी फिल्मों में से उनकी पसंदीदा फिल्म चुनने के लिए कहा गया। इस पर एक्टर ने बताया कि किसी एक्टर से उसकी पसंदीदा फिल्म का नाम पूछना आमतौर पर माता-पिता से अपने पसंदीदा बच्चे के बीच से चुनने के जैसा है। हालांकि, एक्टर ने अपनी अब तक की सभी फिल्मों में से ‘मैंने प्यार किया’ को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया।

सलमान खान ने आगे बताया कि मैं लगभग 18 साल का था और ‘कबूतर जा जा जा’ गाने की शूटिंग के दौरान एक यादगार पल आया जब मुझे अचानक लगा कि यह रोल मेरे लिए है। कई बार नरेशन के दौरान, मैं जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर को उन रोल्स में देखता था, लेकिन मैं असल में खुद को कभी बड़ी फिल्मों में काम करते हुए नहीं सोच पा रहा था। वह पल पहली बार था जब मुझे वाकई लगा, ‘हां, मैं यह कर सकता हूं।’ मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।

सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ये फिल्म साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फैंस सलमान खान की इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल की स्क्रिप्ट भी रेडी बताई जा रही है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *