पायल कपाड़िया की जीत ने देश का बढ़ाया मान, पीएम मोदी से मिली शाबाशी, बोले- ‘भारत को गर्व है…’

[ad_1]

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में भारत का मान बढ़ाया है. उनकी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड जीता हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का नाम रोशन करने वाली फिल्ममेकर पायल कपाड़िया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी.

पीएम मोदी ने रविवार को एक्स पर फिल्ममेकर की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘पायल कपाड़िया को ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत को गर्व है. वे एफटीआईआई की पूर्व छात्रा हैं, उनकी खास प्रतिभा ग्लोबल मंच पर चमक दिखाती है, जो भारत में रचनात्मकता की झलक दर्शाती है. यह अवॉर्ड न केवल उनके असाधारण कौशल का सम्मान करता है, बल्कि भारतीय फिल्म निर्माताओं की नई पीढ़ी को भी प्रेरित करता है.’

फिल्म की कहानी भी पायल कपाड़िया ने लिखी
कान्स फिल्म फेस्टिवल में पिछले 30 साल से कोई भी हिंदी जगत की फिल्म नॉमिनेट नहीं हुई थी. यह मौका भारतीय महिला निर्देशक पायल कपाड़िया को मिला. उनकी यह फिल्म इतने बड़े मंच पर पहुंची और दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता. खास बात यह भी है कि इस फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की कहानी खुद पायल कपाड़िया ने लिखी है.

पायल की मां भी हैं आर्टिस्ट
पायल ने फिल्म की कहानी मलयालम और हिंदी भाषा में लिखी है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कनी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम हैं. 38 साल की पायल कपाड़िया की मां नलिनी मालिनी भी एक आर्टिस्ट रही हैं. पायल कपाड़िया ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री हासिल की है. बता दें कि पायल एफटीआईआई के उन छात्रों में से एक हैं, जिन्होंने संस्थान के चेयरमैन पद पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध किया था.

FIRST PUBLISHED : May 26, 2024, 19:53 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *