गौरव मोरे ने मौसमी चटर्जी के साथ ‘रिमझिम गिरे सावन’ को किया रिक्रिएट, टीवी पर छाया दोनों की रोमांस

[ad_1]

मुंबई. ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ के अपकमिंग एपिसोड में, कॉमेडियन गौरव मोरे ने दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के साथ 1979 की फिल्म ‘मंजिल’ के क्लासिक ट्रैक ‘रिमझिम गिरे सावन’ को रिक्रिएट किया. गौरव ने कलरफुल छाते के नीचे मौसमी को गुलाब गिफ्ट देकर एक्ट में कॉमेडी जोड़ी और फिर बेहोश हो गए. उनका यह एक्ट हंसाने का वादा करता है.

मौसमी के साथ स्टेज शेयर करने के बारे में बात करते हुए, गौरव ने कहा कि दिग्गज मौसमी के साथ स्टेज शेयर करना एक सपने के सच होने जैसा था. हमारी पूरी परफॉर्मेंस के दौरान उनकी शालीनता और स्पोर्ट्समैनशिप वास्तव में प्रेरणादायक थी. ऐसी प्रतिष्ठित शख्सियत के साथ स्टेज पर आना बेहद सम्मान की बात है. ‘मैडनेस मचाएंगे’ का नया एपिसोड शनिवार रात 9.30 बजे सोनी पर प्रसारित होगा.

सुपरहिट रहा था मौसमी चटर्जी का गाना

बता दें कि रिमझिम गिरे सावन गाना सुपरहिट रहा था. साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म मंजिल में इस गाने को फिल्माया गया था. इस फिल्म में मौसमी चटर्जी बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में नजर आईं थीं. ये फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई थी. लेकिन इस फिल्म के गानों ने भी बाजार में धूम मचा दी थी. इस फिल्म के गाने ‘रिम झिम गिरे सावन’ को आज तक लोग नहीं भूले हैं. आज भी ये गाना लोगों को कानों में शहद घोलता है.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2024, 24:02 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *