बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर नजर रखती हैं जाह्नवी कपूर? सबके सामने किया खुलासा, कहा- ‘मैं अपने पार्टनर का…’

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड माही’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. इन दिनों जाह्नवी कपूर जोर शोर से अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इस बीच जाह्नवी कपूर ने सबके सामने अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया, जिससे उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का फोन चेक करती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑडियंस में से एक लड़की जाह्नवी से पूछती हैं कि क्या गर्लफ्रेंड्स को अपने पार्टनर्स का फोन चेक करना अलाउड होना चाहिए? इसके जवाब में जाह्नवी कपूर कहती हैं, ‘मैं जानती हूं कि ये रेड फ्लैग है, लेकिन मैं तो चेक करती हूं.’

बॉयफ्रेंड को नहीं है फोन चेक करने की परमिशन?
इसके बाद लड़की पूछती है कि क्या बॉयफ्रेंड्स को गर्लफ्रेंड्स का फोन चेक करना अलाउड होना चाहिए? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस तुरंत कहती हैं, ‘नहीं.’ फिर एक लड़के ने पूछा कि क्यों नहीं करना चाहिए? इस पर जाह्नवी कपूर कहती हैं, ‘बस, नहीं करना चाहिए क्यों आप विश्वास नहीं करते हो क्या.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *