| आयुष्मान खुराना ने शेयर किया वीडियो, बोले- दोस्तों, वोट देने का समय आ गया – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Photo – Instagram

Loading

मुंबई: लोकसभा चुनाव से पहले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर महाराष्ट्र के मतदाताओं से महाराष्ट्र के मतदाताओं से खास अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

एक्टर ने की मतदान करने की अपील
आयुष्मान खुराना ने वीडियो में कहा है कि दोस्तों, वोट देने का समय आ गया है। जी हां, लोकसभा चुनाव कई चरणों में हो रहा है और अब आपकी बारी है। प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है क्योंकि आप तय करेंगे कि कौन से नेता देश को सही दिशा में ले जाएंगे। आपका वोट आपकी आवाज है। इसलिए मतदान करें।

एक्टर ने आगे बताया कि अपनी आवाज को महत्व दें, क्योंकि साथ मिलकर हम अपने देश के लिए एक उज्ज्वल भविष्य को आकार दे सकते हैं। मतदान आपका कर्तव्य है। आइए हम सब लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें। जय हिन्द! बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। मुंबई की छह और महाराष्ट्र की सात अन्य सीट पर सोमवार को आम चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा।

एक्टर ने शेयर किया पोस्ट
शाहरुख ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें इस सोमवार को महाराष्ट्र में मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आइए हम भारतीय होने के नाते अपना कर्तव्य निभाएं और अपने देश के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। आगे बढ़ें और अपने मतदान के अधिकार को बढ़ावा दें।

सलमान खान ने भी की अपील
इससे पहले एक्टर सलमान खान ने भी देश के लोगों से वोट डालने की अपील की थी। सलमान ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा कि चाहे कुछ भी हो, मैं साल के 365 दिन व्यायाम करता हूं और अब चाहे कुछ भी हो मैं 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूं। इसलिए जो करना चाहते हैं करें, लेकिन वोट देने जाएं और अपनी भारत माता को परेशान ना करें..भारत माता की जय। लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा है जिसकी मतगणना चार जून को होगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *