Ipl 2024: ‘disappointing Season’, Nita Ambani Statement On Mi’s Poor Performance, Gave Message To Rohit-pandya – Amar Ujala Hindi News Live

IPL 2024: 'disappointing season', Nita Ambani statement on MI's poor performance, gave message to Rohit-Pandya

नीता अंबानी
– फोटो : twitter

विस्तार


आईपीएल का 17वां सीजन अब अपने चरम पर पहुंच रहा है। चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं जिनमें कोलकाता, हैदराबाद, राजस्थान और बेंगलुरु की टीमें शामिल हैं। मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो चुका है। उनके लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। अब मुंबई की मालकिन नीता अंबानी ने  टीम के प्रदर्शन पर बात की है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते देखा जा सकता है।

नीता अंबानी ने किया टीम को संबोधित

आईपीएल 2024 में मुंबई को 10 में से सिर्फ चार मैचों में जीत मिली। उनका नेट रनरेट (-0.318) भी इस सीजन सबसे खराब रहा। अब टीम की मालकिन ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी गलतियों पर ध्यान देने की जरूरत है। नीता अंबानी ने कहा, “हम सभी के लिए निराशाजनक सीजन। चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी हम चाहते थे, लेकिन मैं अभी भी मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। सिर्फ एक मालिक नहीं। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनना एक बड़ा सम्मान और सम्मान है। विशेषाधिकार और मुंबई इंडियंस के साथ जुड़न, मेरे लिए एक सम्मान और विशेषाधिकार है। मुझे लगता है, हम वापस जाएंगे, समीक्षा करेंगे और इसके बारे में सोचेंगे।” 

विश्व कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों को नीता अंबानी ने दी बधाई

इस दौरान नीता अंबानी ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुने गए भारतीय खिलाड़ियों को भी बधाई दी। उन्होंने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को आगामी विश्व कप के लिए खास संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा, “रोहित, हार्दिक, सूर्या और बुमराह के को विश्व कप के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि आप टी20 विश्व कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

पांच जून को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नसऊ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर नौ जून को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 12 जून को भारत को यूएसए और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलना है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *