इंदौर का लड़का, ऑस्ट्रेलिया की लड़की… कभी मिले भी नहीं, फिर भी दर्ज हो गया यौन शोषण का केस, अब ढूंढ रही CBI

[ad_1]

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की ने भारतीय लड़के पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों कभी मिले भी नहीं. हालांकि, दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी. अब इस मामले में सीबीआई ने भी एक्शन ले लिया है. सीबीआई यानी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने इंस्टाग्राम के जरिए ऑस्ट्रेलिया की एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और उसे धमकी देने के आरोप में इंदौर के एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई को इंटरपोल से जानकारी मिली थी कि मध्य प्रदेश के इंदौर के निवासी अंकुर शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की से दोस्ती की थी. सीबीआई ने एक बयान में कहा कि नाबालिग लड़की के साथ बातचीत में अंकुर शुक्ला ने कथित तौर पर उसे अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए कहा था.

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘यह आरोप लगाया गया कि कुछ समय के बाद जब उक्त नाबालिग लड़की ने तस्वीरें और वीडियो साझा करने के प्रति अनिच्छा दिखाई तो आरोपी ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया कि वह उसकी तस्वीरें और वीडियो उसके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेज देगा, परिणामस्वरूप, उसने ऐसा करना जारी रखा.’ उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में शुक्ला को इंस्टाग्राम पर ‘ब्लॉक’ कर दिया लेकिन वह व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर उसे धमकाता रहा.

इंदौर का लड़का, ऑस्ट्रेलिया की लड़की... कभी मिले भी नहीं, फिर भी दर्ज हो गया यौन शोषण का केस, अब ढूंढ रही CBI

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, ‘सीबीआई ने आरोपी के ठिकाने का पता लगाया और सबूत इकट्ठा किया. आरोपी के परिसरों में तलाशी लेकर कंप्यूटर हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन बरामद किए गए.’ अब सीबीआई उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी तेज कर दी है. इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

Tags: CBI, Crime News, Instagram

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *