[ad_1]
आज देशभर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। यहां सामान्य नागरिकों के साथ साथ नेता- अभिनेता भी वोटिंग करने पहुंच रहे हैं।
![]()
नई दिल्ली: देशभर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट, महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की सात संसदीय सीट, बिहार की पांच संसदीय सीट, झारखंड की तीन , ओडिशा की पांच लोकसभा सीट, जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट और लद्दाख की एक सीट पर मतदान हो रहा है। इस बीच बड़े बड़े नेता अभिनेता सहित कई जानी मानी हस्तियां मतदान करने पहुंच रही है।
बॉलीवुड स्टार्स ने डाला वोट
मतदान करने के लिए कई बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियां भी पहुंच रहे है। इनमें जाह्नवी कपूर, फरहान अख्तर, अक्षय कुमार भी शामिल हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी आज वोट डाला जिसके बाद अक्षय ने सभी लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित रहे, मजबूत रहे और इसी को दिमाग में रखकर मैंने मतदान किया है… मुझे लगता है कि इस बार ज्यादा लोग मतदान करेंगे।
#WATCH | Actor Akshay Kumar shows the indelible ink mark on his finger after casting his vote at a polling booth in Mumbai.
He says, “…I want my India to be developed and strong. I voted keeping that in mind. India should vote for what they deem is right…I think voter… pic.twitter.com/mN9C9dlvRD
— ANI (@ANI) May 20, 2024
जाह्नवी कपूर: मतदान करने पहुंची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की बाहर निकल कर मतदान करें।
#WATCH अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “…बाहर निकल कर मतदान करें…” https://t.co/n84FGaV9WR pic.twitter.com/b1ikQoKuEQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024
फरहान अख्तर: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
#WATCH | Maharashtra: Actor Farhan Akhtar and Director Zoya Akhtar show their inked fingers after casting their votes at a polling station in Mumbai.#LokSabhaElections pic.twitter.com/ESpxvZNuGN
— ANI (@ANI) May 20, 2024
राजकुमार: वोट डालने के बाद अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, “यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें। ”
#WATCH अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, “यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए…मैं सभी से अपील करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें…” https://t.co/6rfcn6Gpc8 pic.twitter.com/FUuuY0bamL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024
सान्या मल्होत्रा: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने भी मुंबई में एक मतदान केंद्र पर के लोक सभा इलेक्शन के पांचवे चरण के लिए वोटिंग की।
#WATCH अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर #LokSabhaElections2024 के पांचवे चरण के लिए वोटिंग की। pic.twitter.com/1kNdwfYT1G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024
वोट डालने पहुंचे राजनेता
बसपा सुप्रीमो मायावती ने डाला वोट: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने भी वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि ‘मैंने मतदान कर दिया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें। मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।’
#WATCH | On being asked if there will be a change in this election, former Uttar Pradesh CM and BSP chief Mayawati says “I am hopeful that there will be a change (in power) this time. I can sense that the public is silent and they are seeing all of this…”… pic.twitter.com/W9vOoPCG9s
— ANI (@ANI) May 20, 2024
रोहिणी आचार्य: RJD नेता व सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने वोट डालने के बाद कहा, “आज लोकतंत्र का महापर्व है और सभी मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करें। इस बार जनता बेरोजगारी, महंगाई की जो मार झेल रही है, मुझे पूरा विश्वास है कि आज जनता सबका अंत करने जा रही है। बिहार की जनता, सारण की जनता की जीत होने वाली है।”
#WATCH सारन, बिहार: RJD नेता व सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा, “आज लोकतंत्र का महापर्व है और सभी मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करें…इस बार जनता बेरोजगारी, महंगाई की जो मार झेल रही है, मुझे पूरा विश्वास है कि आज जनता सबका अंत करने जा रही है…बिहार की… pic.twitter.com/VTufXWtsLN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024
चिराग पासवान: हाजीपुर से LJP (रामविलास) उम्मीदवार और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने मतदान के बाद कहा, “मुझे लगता है हाजीपुर के साथ यह रिश्ता बचपन से मेरे साथ है। विकास जो काम उन्होंने किए हैं उसे आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मैं निकला हूं। जमुई में बी मुझे 10 साल का समय मिला। नीति आयोग की रिपोर्ट प्रमाणित करती है कि जो जमुई 99 स्थान पर था उसे नंबर के एक पर लाया है… यह कार्य करने का अनुभव है और हाजीपुर में इसी अनुभव के आधार पर कार्य को धरातल पर उतारा जाएगा। देशभर में हमारा गठबंधन 400 पार कर रहा है लेकिन INDI गठबंधन को कम सीटें मिलेंगी।
#WATCH हाजीपुर से LJP (रामविलास) उम्मीदवार और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “मुझे लगता है हाजीपुर के साथ यह रिश्ता बचपन से मेरे साथ है… विकास जो काम उन्होंने किए हैं उसे आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मैं निकला हूं। जमुई में बी मुझे 10 साल का समय मिला। नीति आयोग की… pic.twitter.com/AhKPzhCwPm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024
RBI गवर्नर ने डाला वोट: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी वोट डालने पहुंचे मतदान के बाद उन्होंने कहा, “जब हम वोट करते हैं तो बहुत गर्व महसूस होता है। मैं सबको अनुरोध करना चाहता हूं कि आप जल्द से जल्द जाकर अपना वोट डालें।”
#WATCH आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “जब हम वोट करते हैं तो बहुत गर्व महसूस होता है…मैं सबको अनुरोध करना चाहता हूं कि आप जल्द से जल्द जाकर अपना वोट डालें।” https://t.co/87CBWUGlAZ pic.twitter.com/veySp6si9X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने वोटरों से की अपील:
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया (X) अकॉउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा की, “लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाने वाले है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। मोदी ने खास कर महिला और युवा वोटरों से अपील करते हुए कहा की ‘मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में महिला और युवा वोटर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।”
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2024
बता दें, ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा की 35 सीट पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीट के साथ ही लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। लोकसभा के पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल एवं स्मृति ईरानी समेत जहां कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर होंगे।
[ad_2]
Source link
