Rr Vs Kkr Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard Updates – Amar Ujala Hindi News Live

10:54 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score: रद्द हुआ मुकाबला

बारिश की वजह से राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। दोनों टीमों के खाते में अब एक-एक अंक हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 21 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स का 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एलिमिनेटर में सामना होगा। इसके बाद 24 मई को क्वालिफायर-दो चेन्नई में खेला जाएगा। यह मुकाबला क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच खेला जाएगा। 26 मई को क्वालिफायर-एक और क्वालिफायर-दो जीतने वाली टीमों के बीच चेपॉक में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 

10:42 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, नांद्रे बर्गर।

इम्पैक्ट सब : शुभम दुबे, केशव महाराज, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा।

कोलकाता नाइट राइडर्स : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट सब : वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

10:37 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score: टॉस के बाद फिर शुरू हुई बारिश

टॉस के बाद एक बार फिर बारिश आ गई है। मैदान को कवर्स से एक बार फिर ढका जा रहा है। दोनों टीमों के कप्तान अंपायर्स से लगातार चर्चा कर रहे हैं। इस मैच का कट ऑफ टाइम 10:56 है। 

10:32 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले का टॉस हो चुका है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मैच सात-सात ओवर का होगा। वहीं, पावरप्ले दो-दो ओवर का होगा। मैच की शुरुआत 10:45 बजे होगी।

09:17 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score: नहीं थम रही बारिश

गुवाहाटी में बारिश रुक-रुक कर हो रही है। जानकारी के मुताबिक, पांच ओवर के खेल के लिए कट-ऑफ टाइम रात 10:56 बजे है। उससे कम से कम 15 मिनट पहले टॉस होना जरूरी है।

08:01 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score : गुवाहाटी में नहीं रुक रही बारिश

गुवाहाटी में अभी भी बारिश हो रही है। कवर्स को मैदान से ढका गया है। अब तक टॉस को लेकर भी कोई अपडेट नहीं आया है। अगर 8:30 बजे के बाद मैच शुरू होता है तो ओवरों में कटौती होगी।

06:58 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score : टॉस से पहले शुरू हुई बारिश

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच टॉस से पहले बारिश शुरू हो गई है। मैदान को कवर्स से ढका जा रहा है। ऐसे में टॉस में देरी होगी।

06:31 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score : केकेआर को आत्ममुग्धता से बचना होगा

केकेआर के हौसले बुलंद है लेकिन उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 मई को ईडन गार्डंस पर हुए मुकाबले के बाद से केकेआर ने बारिश की भेंट चढ़े इस मैच के अलावा कोई मुकाबला नहीं खेला है। अहमदाबाद जाकर एक दिन के अभ्यास के लिए कोलकाता लौटना और फिर आखिरी लीग मैच के लिए गुवाहाटी जाना थकाऊ रहा होगा और इससे उनकी लय पर असर पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि मेंटर गौतम गंभीर की टीम इस लय को बरकरार रख पाती है या नहीं। केकेआर के दो सलामी बल्लेबाजों सॉल्ट और सुनील नरेन ने मिलकर इस सत्र में सात अर्धशतक और एक शतक समेत 182 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 897 रन बनाए हैं। सॉल्ट की जगह गुरबाज ले सकते हैं लेकिन मैदान पर उतरते ही सॉल्ट की तरह आक्रामक खेलने की उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती। इस सत्र में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। मैच में बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

06:24 PM, 19-May-2024

RR vs KKR Live Score : प्लेऑफ से पहले जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी राजस्थान

पहले ही 16 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बना चुके रॉयल्स लगातार चार मैच हार चुके हैं। पिछले दो मैचों में टीम 150 के पार भी नहीं पहुंच सकी और अब इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज के स्वदेश लौटने के बाद उसकी राह और कठिन हो गई है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल, कप्तान संजू सैमसन और स्थानीय हीरो रियान पराग को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। प्लेऑफ में शीर्ष दो में रहकर जाने से उनके पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके रहेंगे। केकेआर के 19 अंक है और उसका शीर्ष पर रहना तय है। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुलने से उसे एक अंक मिला।

06:21 PM, 19-May-2024

RR vs KKR : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-राजस्थान मैच, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

राजस्थान रॉयल्स चार मैचों के हार के सिलसिले को तोड़कर रविवार को आईपीएल के अहम मैच में चोटी की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने उतरेगी। केकेआर की टीम में फिल सॉल्ट की जगह अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। सॉल्ट राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के कारण स्वदेश लौट गए हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *