RCB vs CSK MS Dhoni Smashed 110m Longest Six Of IPL 2024 vs Yash Dayal Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings 68th Match – RCB vs CSK: एमएस धोनी ने जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का, मैदान के बाहर जा गिरी गेंद; वीडियो में देखें कितना लंबा था सिक्स, Cricket News

ऐप पर पढ़ें

MS Dhoni Longest Six of IPL 2024- महेंद्र सिंह धोनी ने आरसीबी वर्सेस सीएसके मैच में उस समय कमाल किया, जब उन्होंने सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा। 42 साल के ‘बाहुबली’ माही ने पारी के आखिरी ओवर में यश दयाल की गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्का लगाया। धोनी के यह आपार ताकत देखने के बाद मैदान पर मौजूद हर शख्स हैरान था। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके और 27 रनों से मिली इस करारी हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2024 में सफर यहीं समाप्त हुआ। आरसीबी ने इस जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट कटाया।

धोनी से पहले आईपीएल 2024 में सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम था। कार्तिक ने इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। मगर अब माही ने उनका यह रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।

पारी का 20वां ओवर लेकर आए यश दयाल की पहली ही फुलटॉस गेंद पर धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से यह गगनचुंबी छक्का जड़ा। यह छक्का इतना ऊंचा था कि गेंद मैदान के ही बाहर चली गई। माही ने इस छक्के के साथ सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीदों को बढ़ा दिया था, मगर अगली गेंद पर वह आउट हो गए और चेन्नई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। आप भी देखें वीडियो-

 

कैसा रहा आरसीबी वर्सेस सीएसके मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। कोहली ने 47 तो डुप्लेसी ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार ने 41, कैमरून ग्रीन ने 38 रन का योगदान दिया। वहीं दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों पर 14 और ग्लेन मैक्सवेल ने 5 गेंदों पर 16 रन बनाकर पारी को फिनिशिंग टच दिया।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ गोल्डन डक पर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बने। इसके बाद रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को जरूर संभाला, मगर इस पार्टनरशिप के टूटते ही सीएसके की उम्मीदें भी टूटने लगी। अंत में रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा था, मगर वह टीम को 200 के स्कोर तक नहीं पहुंचा पाए। जडेजा अंत में 22 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके 20 ओवर में 191 ही रन बना सकी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *