| राखी सावंत की आज होगी सर्जरी, एक्ट्रेस ने की वोट डालने की अपील, वीडियो वायरल – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Photo – Instagram

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि राखी सावंत दिल दिल की बीमारी से जूझ रही हैं। हालांकि, अब डॉक्टरों ने खुलासा कर दिया है कि राखी वास्तव में वहां भर्ती हैं, और शनिवार यानी आज उनकी सर्जरी होने वाली है। इस खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने की ये अपील
राखी सावंत के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्रम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस व्हील चेयर पर बैठी नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दिल रो रहा है, डर भी लग रहा है। लेकिन मुझे ऊपर वाले पर विश्वास है कि मेरा बुरा नहीं करेंगे। राखी अब ऑपरेशन थिएटर में जा रही है। वह अपनी मां को मिस कर रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लोगो को वोट डालने अपील की।

यूजर्स का रिएक्शन
राखी सावंत के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि राखी के अंदर बहुत हिम्मत है, सब ठीक हो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप बहुत जल्दी ठीक हो जाओगी। कोई टेंशन वाली बात नहीं है। हम सब आपसे प्यार करते हैं मैडम। एक अन्य यूजर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा कि यह उन लोगों के मुंह पर कास के तमाचा है, जो बोलते हैं राखी ड्रामा कर रही है। वहीं कुछ फैंस राखी के सलामती की दुआ कर रहे हैं।

राखी सावंत इन दिनों अपने एक्स हसबैंड रितेश के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में वो एक इवेंट में रेड कलर का तौलिया पहनकर पहुंच गईं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर भी एक टॉवेल बांध रखी है। राखी ने अपने इस लुक को सिल्वर ज्वैलरी से कंप्लीट किया है। बता दें कि एक्ट्रेस आखिरी बार ‘बिग बॉस मराठी’ में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *