| ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का OTT रिलीज, जानें कब और कहां दस्तक देगी फिल्म – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Photo – Instagram

Loading

मुंबई: कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ (Madgaon Express) ने हाल ही में सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए थे। इस फिल्म में कॉमेडी, एंटरटेनमेंट और म्यूजिक भरपूर मसाला था। इस वजह से मडगांव एक्सप्रेस को दर्शकों का खूब प्यार मिला। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, दर्शक फिल्म के डिजिटल रूप से रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो (Prime Video) ने फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

कब दस्तक देगी फिल्म
प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए निर्माताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मडगांव एक्सप्रेस की रिलीज की घोषणा की। यह फिल्म 17 मई, 2024 को प्राइम वीडियो पर स्टीम हो चुकी है। बता दें कि दर्शकों के बहुत सारे प्यार और रिस्पॉन्स के साथ, यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है।

फिल्म की कहानी
मडगांव एक्सप्रेस की कहानी तीन बचपन के दोस्तों डोडो, पिंकू और आयुष की है, जो हमेशा एक साथ गोवा जाने का सपना देखते थे। हालांकि, ऐसा हो नहीं पता है, लेकिन कई सालों बाद वह तीनों को अपने सपनों की ट्रिप पर जाने का मौका मिलता है। इसके बाद वह ट्रिप पर जाते हैं और यहां से उनकी जिंदगी बदल जाती है। ट्रिप के दौरान उनका सामान किसी और के साथ बदल जाता है और उनके पास एक ड्रैग से भरा बैग आ जाता है। इसके बाद उन्हें पुलिस और गैंगस्टरों से अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागना पड़ता है।

फिल्म के स्टार कास्ट
मडगांव एक्सप्रेस को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, फिल्म को कुणाल खेमू द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे सभी द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *