| स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की प्रधानमंत्री मोदी ने की कड़ी निंदा – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

प्रधानमंत्री मोदी-रॉबर्ट फिको

Loading


नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्लोवाकिया के अपने समकक्ष रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने कहा कि इस घड़ी में भारत स्लोवाकिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की खबर से गहरा सदमा लगा। मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और पीएम फिको के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत स्लोवाक गणराज्य के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

घटना पर स्लोवाकिया के डिप्टी पीएम थॉमस तराबा ने बताया कि, फिको का ऑपरेशन सफल रहा है और मुझे उम्मीद है कि वे इस हमले से उबर जाएंगे। फिलहाल उनकी जिंदगी खतरे से बाहर है। वहीं, गृहमंत्री माटुस सुताज एस्टोक ने कहा कि यह हमला राजनीति से प्रेरित है। देश में हुए प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के बाद ही हमलावर ने यह हमला करने का फैसला किया ।

जानकारी दें कि, स्लोवाकिया के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक केंद्र के बाहर लोगों का अभिवादन कर रहे प्रधानमंत्री फिको पर कई गोलियां चलाई गईं। फिको (59) इस समय अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की खबर से गहरा सदमा लगा है। मैं इस कायरतापूर्ण और नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और प्रधानमंत्री फिको के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत स्लोवाकिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *