| नोरा फतेही की सादगी पर लट्टू हुए फैंस, कमेंट कर बोले- क्वीन ऑफ बॉलीवुड – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Photo – Instagram

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस सब के बीच नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वह अपनी सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रही हैं।

यूजर्स का रिएक्शन
इन तस्वीरों में नोरा ने नीले रंग की क्रॉप-टॉप और स्कर्ट पहनी हुई हैं। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। नोरा फतेही के इस लुक को फैंस ने भी खूब पसंद किया। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा क्वीन ऑफ बॉलीवुड। दूसरे यूजर ने लिखा कि जब मैंने तुम्हें देखा, तो मेरा दिल उछल पड़ा। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।

नारीवाद पर नोरा का बयान
नोरा फतेही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नारीवाद को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने नारीवाद को बकवास बताया। नोरा फतेही ने कहा था कि मैं नारीवाद पर विश्वास नहीं करती हूं। असल में मुझे लगता है कि नारीवाद ने समाज को खत्म कर दिया है। इस एरा ने मर्दों का भी ब्रेनवॉश कर दिया है। इस पर सोनाली बेंद्रे का रिएक्शन सामने आया था।

एक्ट्रेस ने बताया नारीवाद का सही मतलब
सोनाली बेंद्रे ने नोरा के बयान पर कहा था कि नारीवाद का सही मतलब लोगों को नहीं पता है, इसलिए इसकी गलत परिभाषा समाज में फैली हुई है। नारीवाद का मतलब पुरुष-आलोचना नहीं है। हम और आप समान अधिकार चाहते हैं, तो इसमें गलत क्या है। तराजू के बैलेंस को बनाए रखने को नारीवाद कहा जाता है और ये समझना होगा, जिससे आगे समस्या नहीं होगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *