[ad_1]
इस्लामाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का बयान जब सामने आया है जब13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा थी कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे नहीं पहनी है तो पहना देंगे।
पाकिस्तान ने मंगलवार (14 मई) को भारत में हो रहे चुनाव पर कहा कि भारतीय राजनेता हमें चुनाव में घसीटना बंद करें। वहां के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में कुछ पार्टियां बार-बार पाकिस्तान का नाम लेकर वोटिंग में फायदा उठा रही हैं। इसके लिए मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भारत में हो रही बयानबाजी पर ध्यान देने को कहा है। उनका कहना है कि ऐसी बयानबाजी से दोनों देशों में शांति भंग होती है और रिश्ते खराब होते हैं।
पाकिस्तान की तरफ से ये बयान तब सामने आया है, जब 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में कहा था कि ये लोग (विपक्षी पार्टियां) इतने डरे हुए हैं कि रात में सपने में पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। क्या ऐसे लोगों को देश दे सकते हैं? क्या इंडी गठबंधन वाले बोल रहे हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे नहीं पहनी है तो पहना देंगे।

15 मई को पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अंधराष्ट्रवादी शीर्षक नाम से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का आर्टिकल छापा।
पाकिस्तान ने जनवरी में भी भारत को टारगेट किया था
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत में चुनावी रैली के दौरान दिए गए पाकिस्तान विरोधी भाषण को चरमपंथी मानसिकता बताया। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे बयानों से पाकिस्तान के प्रति भारत की सोच का पता चलता है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, मंत्रालय ने बताया कि भारतीय राज नेताओं ने जो बयान दिए हैं, वो अहंकार और अंध राष्ट्रवादी है। ये वहां के नेताओं की खराब मानसिकता को उजागर करता है।
ऐसा पहली बार नही है, जब पाकिस्तान ने भारत को इस तरह ज्ञान दिया हो। इससे पहले जनवरी में पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा था कि भारत ने उसके 2 नागरिकों की हत्या की है। इसके अलावा भारत उन पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा है, जो उसके देश में वांटेड हैं।
काजी ने आगे कहा था कि हम यह मुद्दा अमेरिका और कनाडा के सामने भी उठाएंगे। दरअसल, पिछले कुछ महीने के अंदर कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या और अमेरिका ने आतंकी पन्नू की हत्या की कोशिश के पीछे भारत के एजेंट का हाथ होने का दावा किया था। दोनों ही मामलों में फिलहाल जांच चल रही है।

तस्वीर पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी की है। (फाइल)
ये खबरें भी पढ़े…
पाकिस्तान में आंतकी हमला, लोगों को नींद में गोली मारी:7 की मौत; PM शहबाज ने कहा- हम आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे

पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक हमले के वक्त मृतक सो रहे थे…पढ़े पूरी खबर
पाकिस्तान में 8 हजार करोड़ निवेश करेगा सऊदी अरब:क्यों तंगहाली और आतंक के बावजूद PAK की मदद को तैयार क्राउन प्रिंस; इसकी 5 वजह

सऊदी अरब जल्द ही पाकिस्तान में तांबा और सोने के खनन से जुड़े प्रोजेक्ट में 8.34 हजार करोड़ का निवेश करेगा। सऊदी के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान अल सऊद हाल ही में 2 दिन के पाकिस्तान दौरे पर गए थे…पढ़े पूरी खबर
[ad_2]
Source link
