Slovak Prime Minister Robert Fico injured in shooting attacker taken into custody – International news in Hindi

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

स्लोवाकिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (Robert Fico) पर एक हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी TASR के मुताबिक, बुधवार की दोपहर को जब प्रधानमंत्री एक बैठक से बाहर निकल रहे थे तभी उन पर फायरिंग की गई। यह घटना राजधानी ब्रैटिस्लावा से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित हैंडलोवा शहर में हुई है।

समाचार एजेंसी ने संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा के हवाले से कहा कि फिको को तब गोली मारी गई, जब वह मीटिंग से बाहर निकल कर कार में बैठने वाले थे। गोलीबारी में फिको घायल हो गए हैं। रॉयटर्स से एक गवाह ने कहा कि उसने फायरिंग की कई आवाजें सुनीं। बकौल प्रत्यक्षदर्शी उसने पुलिस को इस घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेते देखा है।

स्लोवाकियाई टीवी स्टेशन टीए3 की रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हाउस ऑफ कल्चर के बाहर चार गोलियां चलाई गईं, जिसमें 59 वर्षीय पीएम फिको घायल हो गए। उन्हें पेट गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।

फिको को रूस समर्थक माना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मीटिंग के बाद पीएम फिको हाउस ऑफ कल्चर के बाहर लोगों से बात कर रहे थे, तभी उन पर फायरिंग की गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। उनके सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही हमलावर को दबोच लिया है। फिलाहल ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि हमलावर ने गोली क्यों चलाई?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *