| तब्बू के हाथ लगा हॉलीवुड फिल्म ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में धमाल मचाएंगी एक्ट्रेस

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वह हॉलीवुड फिल्म की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबीक, तब्बू पॉपुलर ‘ड्यून’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में नजर आएंगी। यह किरदार बेहद बुद्धिमान, तेज-तर्रार, खूबसूरत और साहसी सिस्टर का है। मेकर्स ने उन्हें एक अहम किरदार के लिए साइन किया है।

ड्यून: द सिस्टरहुड की कहानी
फिल्म ‘ड्यून: द सिस्टरहुड’ साल 2019 में शुरू हुई थी। ये सीरीज ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन की किताब सिस्टरहुड ऑफ ड्यून पर बनाई गई है। ये एक साइंस फिक्शन ड्रामा है, जो ड्यून की अनोखी दुनिया दर्शकों के सामने पेश करता है। अब तक इस सीरीज में कई बार सिस्टर फ्रांसेस्का का जिक्र हुआ है।

सिस्टर फ्रांसेस्का ड्यून: प्रोफेसी का वो किरदार है, जो उनके सम्राट से बहुत प्यार करती थीं। अब उसकी एंट्री से ड्यून की दुनिया में तूफान आने वाला है। तब्बू, इस सीरीज में सिस्टर फ्रांसेस्का का किरदार निभाते हुए नजर आने वालीं हैं, जो केवल खूबसूरत ही नहीं बल्कि एक स्ट्रांग और स्मार्ट महिला भी हैं।

ड्यून: प्रोफेसी के स्टार कास्ट
इस सीरीज में तब्बू के अलावा एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, मार्क स्ट्रॉन्ग, सारा-सोफी बौस्नीना, जोश ह्यूस्टन, क्लो ली, जेड अनौका, फोओलीन कनिंघम, एडवर्ड डेविस, एओइफ हिंड्स, क्रिस मेसन, और शालोम ब्रुने-फ्रैंकलिन जैसे कई हॉलीवुड एक्टर नजर आएंगे। फिलहाल इसकी प्रीमियर या रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

तब्बू का वर्क फ्रंट
तब्बू को आखिरी बार फिल्म क्रू में देखा गया था। इसमें उनके साथ करीना कपूर, कृति सेनन अहम रोल में थी। वह अगली बार अजय देवगन के साथ औरों में कहां दम था में नजर आएंगी। इसमें वह मोहिनी सिंह चौधरी का किरदार निभाने वाली हैं। यह रोमांटिक ड्रामा 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *