[ad_1]
![]()
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म ‘रूही’ के बाद अब फिर बड़े पर्दे पर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की जोड़ी की वापसी हो रही है। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
फिल्म का ट्रेलर
कहानी का प्लॉट एकदम सिंपल है। एक कपल जो पहले प्यार में होते हैं और उनके बाद शादी कर लेते हैं। जाह्नवी कपूर डॉक्टर हैं और राजकुमार राव क्रिकेटर बनने की कोशिश कर रहे हैं। शादी के बाद पता चलता है कि जाह्नवी को भी क्रिकेट बहुत पसंद है। वो अच्छा खेलती भी है। तब राजकुमार राव अपनी पत्नी के जरिए अपना सपना भी पूरा करना चाहते हैं। वह अपनी पत्नी को एक क्रिकेटर बनाना चाहते हैं। इसके लिए वह अपने परिवार से भी बगावत कर बैठते हैं।
क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी। बता दें कि ये फिल्म किसी क्रिकेटर की बायोपिक नहीं है। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, जो पहले गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में जाह्नवी के साथ काम कर चुके हैं और इसी फिल्म से उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में अपने कदम रखे थे। जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राजकुमार राव और जाह्नवी का वर्क फ्रंट
मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा जाह्नवी कपूर वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ देवारा में नजर आएंगीं। वह उलझन में एक आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी और वरुण के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर आएंगीं। राजकुमार राव जल्द ‘गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2′ में दिखाई देने वाले हैं।
[ad_2]
Source link
